पटना: विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने बुधवार को राज्य के सभी निवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, ”आइए हम सभी इस शुभ अवसर पर संविधान निर्माताओं को याद करें और संविधान में निहित आदर्शों को कायम रखते हुए एक आधुनिक और प्रगतिशील भारत के निर्माण में योगदान दें।इस अवसर पर उन्होंने विधान परिषद के सचिव अखिलेश कुमार झा और अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संविधान की प्रस्तावना पढ़ी.





