Home Astrology सोमवार से रविवार तक जन्मे लोगों में होती हैं यह कमजोरियां, इन...

सोमवार से रविवार तक जन्मे लोगों में होती हैं यह कमजोरियां, इन चीजो से बचें

Astrology – आपके कुंडली में बहुत सारी चीजों को देखकर आपके स्वभाव और जीवन के बारे में अनुमान लगाया जाता है। और यह भी देखा जाता है कि आपका जन्म किस दिन हुआ है। जिस दिन आपका जन्म होता है, उससे भी बहुत सारी बातों का आपके बारे में पता चलती है। आज हम आपको बताएंगे की आपके जन्म दिन के मुताबिक आपका स्वभाव कैसा है, तो चलिए शुरू करते हैं।

जन्मदिन के अनुसार जाने सबकुछ

सबसे पहले यह जानते है कि आपके जन्मदिन से आपके बारे मे क्या जान सकते है। देखिये पाशचात्य ज्योतिष में जन्म के दिन का विशेष महत्व है। जन्म के दिन का स्वामी ग्रह के अनुसार व्यक्ति का स्वभाव जाना जा सकता है और व्यक्ति के जीवन की महत्वपूर्ण चीजों को समझ सकते है। और उसके हिसाब से कुछ सुधार करके जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है।

सोमवार

सबसे पहले जानते है कि आपका जन्म सोमवार को हुआ है तो आपके जीवन के विशेष बातें क्या है। सोमवार के दिन चंद्रमा का दिन है इसलिए जो स्वभाव चंद्रमा का होता है। वही सोमवार के दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति का भी होता है। सोमवार के दिन जन्म लेने वाले लोग मुडी स्वभाव के होते है। इनका भाग्य आमतौर पर विवाह के बाद बदल जाते है। इन्हें हमेशा अपने रिश्तों में सावधानिया बरतनी पड़ती है।

मंगलवार

अब बात करते है उन लोगों की जिनका जन्म मंगलवार को हुआ हो इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे बड़े क्रोधी होते है। बच्चे आमतौर पर बचपन में बीमार रहते है। इन्हें हमेशा चोट- चपेट का ख्याल रखना चाहिए।

Whatsapp पर जुड़ेTelegram पर जुड़े
Google NewsWhatsapp Channel
Home PageNaukri News

बुधवार

अब बात करते है उन लोगों की जिनका जन्म बुधवार को हुआ हो और बुध ग्रह इस दिन का स्वामी है। इसीलिए बुध के गुण बुध वाले लोगों में होते है। इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे धनवान होते है। हर काम में परफेकशन चाहते है। वह अंहकारी स्वभाव के होते है। क्योंकि बुधवार के दिन जन्म लेने वाले धनी भी होते है। और लोगों की सहायता भी करते है। लेकिन कभी कभी पैसे का और रुतबे का अंहकार चढ़ जाता है।

गुरुवार

जिनका जन्म गुरुवार के दिन होता है। उनके मुख पर गुरु ग्रह का प्रभाव होता है। इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे भाग्यवान होते है। इन्हें अपने जीवन में मान- सम्मान मिलता है। यह अपने सामान्य जीवन में छोटे जगह से बड़े जगह पहुँच जाते है। जिनका जन्म गुरुवार के दिन होते है। वह स्वभाव के सिधे होते है।और उन लोगों को अपने जीवन में दूसरों पर ज्यादा विश्‍वास करने से बचना चाहिए।

शुक्रवार

जिन लोगो का जन्म शुक्रवार के दिन हुआ हो उनके मुख पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होते है। और इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे आध्यत्मिक होते है। इनके ऊपर ईश्वर की विशेष कृपा होती है। इन्हें लापरवाही और अतिविश्‍वास से बचना चाहिए।

शनिवार

जिनका जन्म शनिवार के दिन होता है। उनके ऊपर शनि ग्रह का प्रभाव होता है।और इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों को काफी संघर्ष करना पड़ता है। लेकिन एक उम्र के बाद विदेश जाकर खूब सफलता पाते है। इन्हें नशे और प्रेम के चक्कर से बचना चाहिए। कभी कभी गहरे तनाव के शिकार हो जाते है।

रविवार

जिनका जन्म रविवार के दिन होता है। उनके ऊपर सूर्य ग्रह का प्रभाव होता है। इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे अकसर बीमार रहते है। जीवन में खूब नाम – यश कामाते है। इन्हें अपने परिवारिक जीवन पर विशेष ध्यान देने चाहिए।

Whatsapp पर जुड़ेTelegram पर जुड़े
Google NewsWhatsapp Channel
Home PageNaukri News

Exit mobile version