Bihar BPSC Assistant Professor Recruitment 2025 : बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर आया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 की ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों 1711 रिक्त पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती उन लोगों के लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है जो बिहार बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 में नौकरी करके शिक्षण के क्षेत्र में अपना करियर सेट करना चाहते हैं। इस लेख में हम आपको आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, रिक्तियों की संख्या, सैलरी, और परीक्षा तिथि जैसी सभी जरूरी जानकारी आसान भाषा में बताने जा रहे हैं, ताकि आपको तैयारी करने में कोई परेशानी न हो।
बिहार बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर वैकेंसी 2025 – संक्षिप्त परिचय
| भर्ती का नाम | बिहार बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 |
| आयोग का नाम | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
| पदों की संख्या | 1711 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 08 अप्रैल 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 07 मई 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://bpsc.bihar.gov.in/ |
बिहार बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 क्या है?
बिहार बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर वैकेंसी 2025 बिहार सरकार की ओर से मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों को भरने की एक बड़ी पहल की जा रही है। यह भर्ती BPSC द्वारा आयोजित की जाती है और इसका मकसद राज्य में स्वास्थ्य शिक्षा को बेहतर करना है।
बिहार बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 – पदों की संख्या
BPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 में कुल पदों की संख्या 1711 रखी गई है। जो की इस प्रकार से है-
| विभाग | पदों की संख्या |
|---|---|
| एनाटॉमी | 69 |
| एनेस्थिसियोलॉजिस्ट (निश्चेतना) | 125 |
| बायोकेमिस्ट्री | 60 |
| दंत रोग | 23 |
| नेत्र रोग | 64 |
| नाक, कान व गला | 65 |
| एफएमटी | 59 |
| माइक्रोबायोलॉजी | 69 |
| औषधि | 120 |
| हड्डी रोग | 76 |
| स्त्री रोग एवं प्रसव | 120 |
| मनोरोग | 63 |
| फिजियोलॉजी | 62 |
| फार्माकोलॉजी | 59 |
| पीएसएम | 56 |
| पैथोलॉजी | 84 |
| शिशु रोग | 106 |
| पीएमआर | 43 |
| रेडियोलॉजी | 73 |
| चर्म व रति रोग | 67 |
| टीबी एंड चेस्ट | 68 |
| जेरियाट्रिक्स | 36 |
| रेडियोथेरेपी | 76 |
| स्पोर्ट्स मेडिसिन | 03 |
| इमरजेंसी मेडिसिन | 74 |
| कुल पद | 1711 |
बिहार बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
BPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए आपको बस नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा
- वेबसाइट पर जाएं: बिहार लोक सेवा आयोग के https://bpsc.bihar.gov.in/ आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।

- रजिस्टर करें: नया अकाउंट बनाएं और अपनी डिटेल्स भरें।

- फॉर्म भरें: अपनी पढ़ाई और अनुभव की जानकारी डालें।
- दस्तावेज अपलोड करें: फोटो, हस्ताक्षर और डिग्री सर्टिफिकेट अपलोड करें।
- शुल्क जमा करें: ऑनलाइन पेमेंट करें – सामान्य वर्ग के लिए 100 रुपये और SC/ST/महिलाओं के लिए 25 रुपये।
- सबमिट करें: फॉर्म चेक करें और सबमिट कर दें।
महत्वपूर्ण लिंक्स
| आवेदन लिंक | अप्लाई ऑनलाइन |
| अधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड | यहां से करें |
| ऑफिशियल वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
| होम पेज | यहां क्लिक करें |
बिहार बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए पात्रता मानदंड
बिहार बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी शर्तों को ध्यान में रखना होगा, जो इस प्रकार से हैं-
- शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार के पास संबंधित मेडिकल फील्ड में MD या MS डिग्री होनी चाहिए।
- अनुभव: कम से कम 3 साल का टीचिंग या मेडिकल प्रैक्टिस का अनुभव जरूरी है।
- आयु सीमा: 1 अगस्त 2025 तक उम्र 18 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को छूट मिलेगी।
बिहार बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया
BPSC Assistant Professor Recruitment 2025 में योग्य उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के माध्यम से किया जाएगा, जो कुछ प्रकार से होगा:
- इंटरव्यू: आपकी योग्यता और अनुभव के आधार पर इंटरव्यू होगा।
- दस्तावेज सत्यापन: आपके सभी कागजात का सत्यापन किए जाएंगे।
- मेडिकल टेस्ट: फिजिकल फिटनेस की जांच होगी।
बिहार बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 सैलरी
बिहार बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के तहत चयनित होने वाले उम्मीदवारों को सैलरी कुछ इस प्रकार से दिया जाएगा। जो निम्न प्रकार से है:-
| पद का नाम | सैलरी (प्रति माह) |
|---|---|
| असिस्टेंट प्रोफेसर | 15,600-39,100 रुपये + 6600 रुपये ग्रेड पे |
निष्कर्ष
बिहार BPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 उन लोगों के लिए शानदार मौका है जो मेडिकल क्षेत्र में पढ़ाई और अनुभव के साथ सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। इस भर्ती में न आपको सिर्फ अच्छी सैलरी मिलेगी, बल्कि समाज में सम्मान और स्थायित्व भी लाएंगी।





