बिहार D.El.Ed 1st मेरिट लिस्ट नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी

Rajan Kumar

Published on: 17 December, 2025

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now


 

Bihar D.El.Ed 1st Merit List Admission 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (D.El.Ed) पाठ्यक्रम सत्र 2025–27 में नामांकन को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रथम चयन सूची में चयनित अभ्यर्थियों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।

पहले नामांकन की अवधि 11 दिसंबर 2025 से 16 दिसंबर 2025 तक निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 18 दिसंबर 2025 कर दिया गया है।

 

D.El.Ed नामांकन 2025–27: अद्यतन समय-सारिणी

क्रम कार्य तिथि
1 नामांकन की विस्तारित अवधि 18.12.2025 तक
2 नामांकन के बाद Slide-Up प्रक्रिया हेतु ऑनलाइन आवेदन 18.12.2025 तक
3 प्रथम चयन सूची में चयन नहीं होने पर नया विकल्प भरना / विकल्प परिवर्तन 18.12.2025 तक
4 प्रशिक्षण संस्थान द्वारा पोर्टल पर अंतिम रूप से सीट अपडेट 19.12.2025 तक
5 द्वितीय चयन सूची जारी होने की तिथि 21.12.2025
6 द्वितीय सूची के आधार पर नामांकन अवधि 22.12.2025 से 26.12.2025
7 द्वितीय चरण हेतु संस्थान द्वारा अंतिम सीट अपडेट 27.12.2025 तक
8 तृतीय चयन सूची जारी होने की तिथि 03.01.2026
9 तृतीय सूची के आधार पर नामांकन अवधि 03.01.2026 से 08.01.2026
10 तृतीय चरण हेतु संस्थान द्वारा अंतिम सीट अपडेट 09.01.2026 तक

 अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • प्रथम चयन सूची में चयनित अभ्यर्थी 18 दिसंबर 2025 तक नामांकन अवश्य कराएं।
  • Slide-Up या विकल्प परिवर्तन करने वाले अभ्यर्थी अंतिम तिथि का ध्यान रखें।
  • प्रशिक्षण संस्थान समय पर पोर्टल पर सीट अपडेट करना सुनिश्चित करें।
  • समिति की विज्ञापन संख्या पी.आर. 305/2025 की अन्य सभी शर्तें यथावत रहेंगी।

 

 

 

मुख्य बिंदु विवरण
परीक्षा का नाम D.El.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025
आर्टिकल अपडेट  Bihar D.El.Ed Admission 1st Merit List 2025
परीक्षा में शामिल उम्मीदवार D.El.Ed Joint Entrance Test 2025 के उत्तीर्ण विद्यार्थी
योग्यता (Eligibility) Inter/12वीं में न्यूनतम 50% (आरक्षित वर्ग को छूट)
आयु सीमा न्यूनतम आयु 17 वर्ष (01.01.2025 
पहली चयन सूची जारी 11.12.2025
पहली चयन सूची के आधार पर नामांकन 11.12.2025- 16.12.2025

18.12.2025

स्लाइड-अप विकल्प 11.12.202- 16.12.2025

18.12.2025

ऑफिशियल वेबसाइट www.bsebdeled.com

 

इसे भी पढ़े-बिहार D.El.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026-28 ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें पात्रता, परीक्षा पैटर्न और फीस

 

To Get Latest Updates
बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें!

 

 

 पहली मेरिट लिस्ट और नामांकन

प्रथम चयन सूची 11 दिसंबर 2025 को जारी होगी। चयनित अभ्यर्थियों को 11.12.2025 से 18.12.2025 तक आवंटित प्रशिक्षण संस्थान में जाकर अपनी सीट का नामांकन कराना आवश्यक है। संस्थान द्वारा नामांकन का ऑनलाइन अपडेशन पोर्टल पर करना अनिवार्य है — अंतिम तिथि 18.12.2025 है।

 

स्लाइड-अप (Slide Up) प्रक्रिया

  • यदि अभ्यर्थी प्रथम चरण में दिए गए संस्थान से संतुष्ट नहीं है तो वह स्लाइड-अप विकल्प चुन सकता है।
  • स्लाइड-अप के लिए पोर्टल पर 11.12.2025 से 18.12.2025 के बीच Student Login से आवेदन करना होगा।
  • यदि उच्च प्राथमिकता वाले संस्थान में सीट उपलब्ध होती है तो उम्मीदवार का स्थान उस संस्थान में स्थानांतरित कर दिया जाएगा और सुरक्षा राशि उसी संस्थान में ट्रांसफर होगी।
  • स्लाइड-अप के परिणामस्वरूप प्रत्याशित संस्थान में सीट मिलने पर पुनः नामांकन शुल्क नहीं लगेगा।

 

फीस और वित्तीय सीमाएँ

शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार निजी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों के लिए अधिकतम वार्षिक शैक्षणिक शुल्क एवं अन्य शुल्क सीमित किए गए हैं:

आइटम राशि / विवरण
वार्षिक अधिकतम शुल्क (प्रति वर्ष) ₹60,000
दो वर्ष की अधिकतम कुल फीस ₹1,20,000
प्रथम नामांकन सुरक्षा शुल्क ₹3,000 (सुरक्षा राशि)

 

प्रमुख नियम एवं पात्रता संबंधी बिंदु

  • केवल वही अभ्यर्थी विचार के लिए लाये जाएंगे जिन्होंने D.El.Ed प्रवेश परीक्षा/प्रवेश शर्तें पूरी की हों।
  • नामांकन हेतु आवश्यक दस्तावेज असल होने चाहिए — फ़ोटोकॉपी और प्रमाणपत्र संस्थान में जमा कराना अनिवार्य रहेगा।
  • समय-सीमा के भीतर नामांकन/अपडेशन न करने पर आवेदक की सूची से नाम हटाया जा सकता है।
  • संस्थान द्वारा किसी भी तरह का अतिरिक्त (अनधिकृत) शुल्क वसूलना प्रतिबंधित है।

 

 

आवेदन हेतु आवश्यक योग्यता (Eligibility Criteria):

 

(A) शैक्षणिक योग्यता:

  1. उम्मीदवार का इंटरमीडिएट में न्यूनतम 50% अंक होना आवश्यक है।
  2. आरक्षित वर्ग (SC, ST, BC, EBC) के अभ्यर्थियों को 5% की छूट- न्यूनतम 45%।
  3. यह योग्यता NCTE के नियमों के अनुसार अनिवार्य है।
  4. इंटर किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से होना चाहिए।

 

 

 

आयु सीमा (Age Limit):

 

न्यूनतम आयु 17 वर्ष (1 जनवरी 2025 तक)। अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है।

 

 

आरक्षण (Reservation Rules)

 

Vertical Reservation

 

  • अनुसूचित जाति (SC)
  • अनुसूचित जनजाति (ST)
  • अतिपिछड़ा वर्ग (EBC)
  • पिछड़ा वर्ग (BC)
  • महिला पिछड़ा वर्ग (WBC)

 

 

Horizontal Reservation

 

  • महिलाओं के लिए 50% आरक्षण
  • दिव्यांगजनों के लिए 5%
  • अन्य विशेष वर्ग राज्य सरकार के नियमानुसार

 

 

 

D.El.Ed संस्थानों से जुड़े नियम

 

  • सभी संस्थानों की मान्यता NCTE से अनिवार्य होनी चाहिए।
  • मान्यता वर्ष 2023–24 से लेकर वैध मान्यता प्राप्त कॉलेज ही चयन सूची में शामिल होंगे।
  • यदि किसी संस्थान की मान्यता NCTE द्वारा रद्द/निलंबित हुई — उस संस्थान की सीटें कैंसल मानी जाएँगी।

 

 

 

First Selection List (1st Merit List जारी)

BSEB, Entrance Rank, Category और Choice Filling के आधार पर
पहली चयन सूची (First Selection List) जारी करता है।

 

चयनित उम्मीदवार को क्या करना होता है?

  • Portal पर Login करके अपना Allotment Letter Download करना।
  • अपने नाम, Allotted College, Category, Admission Date आदि की Details चेक करना।
  • ऑनलाइन Admission Fee ₹3000/- जमा करना।

Admission in Allotted College (Document Verification)

 

Allotment Letter डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी को निर्धारित समय सीमा के भीतर
अपने Allotted College में पहुंचकर Document Verification कराना होता है।

 

कॉलेज में क्या-क्या करना होता है?

 

  • Allotment Letter और Payment Proof दिखाकर Reporting करना।
  • सभी आवश्यक Original Documents Verification के लिए देना।
  • College द्वारा जारी Admission Confirmation Slip / Receipt प्राप्त करना।

 

महत्वपूर्ण दस्तावेज़ (Important Documents):

 

  • 10th Marksheet & Certificate
  • 12th Marksheet & Certificate
  • D.El.Ed Entrance Admit Card / Score Card / Rank Card
  • Category Certificate (SC / ST / BC / EBC / EWS – यदि लागू हो)
  • Income Certificate (जहाँ आवश्यक हो)
  • Photo, Identity Proof (Aadhaar / Voter ID आदि)

 

इस प्रक्रिया के बाद Candidate की Seat
अस्थायी रूप से Confirm (Provisional Admission) हो जाती है। 

Slide-Up Option (मनपसंद कॉलेज पाने का दूसरा मौका)

जो उम्मीदवार पहली चयन सूची में Admission ले चुके हैं लेकिन उन्हें Higher Preference वाला
कॉलेज चाहिए, वे Portal पर उपलब्ध Slide-Up Option चुन सकते हैं।

 

Slide-Up का महत्व:

  • उम्मीदवार को अपने Higher Choice College में Seat पाने का दूसरा मौका मिलता है।
  • Slide-Up तभी लागू होगा जब Higher Preference वाले कॉलेज में Seat उपलब्ध हो।
  • यदि Higher College मिल जाता है तो पहले वाला Allotted College स्वतः Release हो सकता है।
  • Slide-Up Option केवल उन अभ्यर्थियों के लिए है जिन्होंने 1st Round में Admission Complete कर लिया है।

 

Second Selection List (2nd Merit List जारी)

Slide-Up Process और बची हुई सीटों (Vacant Seats) के आधार पर बोर्ड
दूसरी चयन सूची (Second Selection List) जारी करता है।

इस चरण में उम्मीदवार को क्या करना है?

  • Portal से नया 2nd Allotment Letter Download करना।
  • यदि Higher Preference का नया कॉलेज मिला है तो वहां पर Admission प्रक्रिया पूरी करना।
  • यदि Slide-Up के बावजूद नया कॉलेज नहीं मिला, तो पहले से Allotted कॉलेज की Seat
    को ही Final Seat माना जाएगा।
  • Document Verification की प्रक्रिया College Rules के अनुसार पुनः की जा सकती है।

यह Round उन अभ्यर्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जिन्हें पहली सूची में मनचाहा कॉलेज नहीं मिल पाया था।

 

 Final Selection

(Mop-Up Counselling)

दूसरी चयन सूची के बाद जो सीटें खाली रह जाती हैं, उनके लिए
BSEB द्वारा Mop-Up Counselling / Final Round आयोजित किया जाता है।

Mop-Up Round में मुख्य बातें:

  • बचे हुए Training Colleges और उनकी खाली सीटों की सूची जारी की जाती है।
  • Eligible Candidates को अंतिम बार Choice Filling / Counselling का अवसर दिया जाता है।
  • Final Merit के आधार पर Final Selection List प्रकाशित की जाती है।
  • इस Round के बाद बची हुई Seat पर ही अंतिम Admission होता है, इसके बाद कोई और Counselling नहीं होती।

 

 

Final Admission & Reporting

Final Selection List जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थी को अपने
Allotted D.El.Ed Training College में जाकर Final Admission की पूरी प्रक्रिया पूरी करनी होती है

 

 

Final Admission के दौरान:

  • सभी Original Certificates College में जमा या Verification के लिए प्रस्तुत करने होते हैं।
  • Admission Register में Candidate की Entry की जाती है और Seat को पूर्ण रूप से Confirm कर दिया जाता है।
  • College द्वारा Roll Number / Registration Number allot किया जाता है।
  • Training शुरू होने की Date और Time की जानकारी दी जाती है तथा Attendance Rules समझाए जाते हैं।

इन सभी चरणों के बाद अभ्यर्थी का D.El.Ed 2025–27 में
Final Admission & Reporting पूरा माना जाता है।

 

 

Bihar D.El.Ed 1st Merit List 2025: Important Link