बिहार के विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों में वर्ष 2026 का Holiday कैलेंडर जारी, यहां देखिए कब-कब रहेगी छुट्टी

Rajan Kumar

Published on: 03 November, 2025

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now


 

मुख्य बिंदुविवरण (संक्षेप)

Bihar University Holiday list 2026 | Bihar University Holiday Calendar 2026 pdf Download

Bihar University Holiday list 2026| Bihar University Holiday list 2026 pdf Download | Bihar University Tatil nama 2026| University Awkash talika 2026 | University Chutti List 

BRABU Holiday Calendar 2026: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय यानी BRABU के एवं महाविद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए वर्ष 2026 के लिए अवकाश तालिका (Holiday Calendar 2026) जारी कर दिया गया है.

 

BRA Bihar University |जॉब कैम्प| रोज़गार समाचार |परीक्षा |रिजल्ट समेत अन्य जानकारी के लिए फॉलो करे

 

 

साल 2026 में कितने दिन रहेगी यूनिवर्सिटी एवं कॉलेज में छुट्टी:

आपको बता दें कि जारी Holiday Calendar 2026 के अनुसार वर्ष 2026 में कुल 89 दिन छुट्टी रहेगी जो गर्मी की छुट्टी 23 मई से 21 जून तक यानी 30 दिन की रहेगी. वहीं अन्य पर्व त्योहारों की छुट्टी 61 दिन की रहेगी. 

बता दे कि जारी Holiday Calendar में कहा गया है कि चाँद दृष्टिगोचर होने के अनुसार मुस्लिम त्योहारों के अवकाश की तिथि में परिवर्तन हो सकता है।

 

 

वर्ष 2026 के लिए समान अवकाश कैलेंडर जारी:

राज्यपाल सचिवालय, राजभवन पटना की ओर से वर्ष 2026 के लिए समान अवकाश कैलेंडर जारी किया गया है। यह कैलेंडर राज्यपाल द्वारा अनुमोदित है और सभी विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में लागू किया जाएगा (BAU, Sabour और BASU, Patna को छोड़कर)।

 

 

मुख्य बिंदु

  • कुल अवकाश (रविवार सहित): 59 दिन
  • रविवार छोड़कर कुल अवकाश: 52 दिन
  • ग्रीष्मावकाश (केवल शिक्षकों के लिए): 30 दिन (23 मई से 21 जून)
  • दिए गए मुस्लिम त्योहारों की तिथियों में परिवर्तन संभव है।

 

विवरण (संक्षेप)

यह आदेश सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को भेजा गया है ताकि वे वर्ष 2026 में समान अवकाश-निर्धारण को अपनाएँ। नीचे पूरा तालिका प्रस्तुत है-जैसा कि राज्यपाल सचिवालय के दस्तावेज़ में है।

 

Bihar University & College Holiday Calendar 2026 Pdf Download Click Here

 

पर्व-त्योहार छुट्टियां इस प्रकार:

क्र.सं. पर्व / अवसर  संख्या ग्रेगोरियन तिथि सप्ताह का दिन
1 नव वर्ष 01 01 जनवरी गुरुवार
2 मकर संक्रांति 01 14 जनवरी बुधवार
3 वसंत पंचमी 01 23 जनवरी शुक्रवार
4 कर्पूरी ठाकुर जयंती 01 24 जनवरी शनिवार
5 गणतंत्र दिवस 01 26 जनवरी सोमवार
6 संत रविदास जयंती 01 01 फ़रवरी रविवार
7 शब-ए-बरात 01 04 फ़रवरी* बुधवार*
8 महाशिवरात्रि 01 15 फ़रवरी रविवार
9 होलिका दहन / होली 03 02 मार्च से 04 मार्च सोमवार से बुधवार
10 ईद-उल-फितर (ईद) 01 21 मार्च* शनिवार*
11 बिहार दिवस 01 22 मार्च रविवार
12 समाज सुधारक अशफाक जयंती (अष्टमी) 01 26 मार्च गुरुवार
13 राम नवमी 01 27 मार्च शुक्रवार
14 महावीर जयंती 01 31 मार्च मंगलवार
15 गुड फ्राइडे 01 03 अप्रैल शुक्रवार
16 भीमराव अंबेडकर जयंती 01 14 अप्रैल मंगलवार
17 वीर कुंवर सिंह जयंती 01 23 अप्रैल गुरुवार
18 जानकी नवमी 01 25 अप्रैल शनिवार
19 मई दिवस / बुद्ध पूर्णिमा 01 01 मई शुक्रवार
20 ईद-उल-जोहा (बकरीद) 02 28 मई*, 29 मई* गुरुवार एवं शुक्रवार*
21 मुहर्रम 02 26 जून*, 27 जून* शुक्रवार एवं शनिवार
22 कबीर जयंती 01 29 जून सोमवार
23 चहलचरण 01 04 अगस्त मंगलवार
24 स्वतंत्रता दिवस 01 15 अगस्त शनिवार
25 अंतिम श्रावणी सोमवार 01 24 अगस्त सोमवार
26 हज़रत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस 01 26 अगस्त बुधवार
27 रक्षाबंधन 01 28 अगस्त शुक्रवार
28 श्री कृष्ण जन्माष्टमी 01 04 सितंबर गुरुवार
29 विश्वकर्मा पूजा 01 17 सितंबर गुरुवार
30 अनन्त चतुर्दशी 01 25 सितंबर शुक्रवार
31 महात्मा गांधी जयंती 01 02 अक्टूबर शुक्रवार
32 दुर्गा पूजा स्थापना / जयप्रकाश नारायण जयंती 01 11 अक्टूबर रविवार
33 दुर्गा पूजा / श्रीकृष्ण सिंह जयंती 05 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर शनिवार से बुधवार
34 दीपावली / चिरगुप्त पूजा / भाई दूज / छठ पूजा 09 08 नवम्बर से 16 नवम्बर रविवार से सोमवार
35 गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा 01 24 नवम्बर सोमवार
36 डॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती 01 03 दिसम्बर गुरुवार
37 क्रिसमस दिवस 01 25 दिसम्बर शुक्रवार
38 शीतकालीन अवकाश 06 26 दिसम्बर से 31 दिसम्बर शनिवार से गुरुवार

नोट: मुस्लिम त्योहारों की तिथियों में चाँद दिखने के आधार पर परिवर्तन संभव है। ग्रीष्मावकाश केवल शिक्षकों के लिए निर्धारित किया गया है।