Home Bihar Bihar Sarkari Naukri 2025: इन विभागों में 27370 पदों पर बंपर भर्ती,...

Bihar Sarkari Naukri 2025: इन विभागों में 27370 पदों पर बंपर भर्ती, बिहार सरकार का बड़ा ऐलान

Bihar Sarkari Naukri 2025

Bihar Government Jobs 2025 : बिहार के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बिहार कैबिनेट ने हाल ही में 27,370 नए सरकारी पदों पर नियुक्ति को मंजूरी दी है। यह फैसला 9 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया।

इन नौकरियों से न सिर्फ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि राज्य की सरकारी सेवाओं में भी सुधार होगा। स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग जैसे कई क्षेत्रों में ये भर्तियां होंगी। इस लेख में हम आपको Bihar Government Jobs 2025 की पूरी जानकारी आसान शब्दों में बताएंगे, ताकि आप समझ सकें। जिसके लिए आप सभी युवाओं को अंत तक हमारे साथ बने रहना होगा।

Bihar Government Jobs 2025 – संक्षिप्त परिचय

कितना पद27,370 नए सरकारी पदों पर नियुक्ति पर लिया गया।
बैठक कब आयोजित की गई9 अप्रैल 2025, पटना में
अध्यक्षतामुख्यमंत्री नीतीश कुमार
कुल पद27,370 (विभिन्न विभागों में)
आवेदन प्रक्रियाजल्द शुरू होगी, जिसकी जानकारी टेलीग्राम व व्हाट्सएप पर मिलेगी

Bihar Cabinet Decision April 2025

9 अप्रैल 2025 को बिहार कैबिनेट ने एक बड़ा फैसला लिया, जिसमें 27,370 सरकारी पदों को भरने की मंजूरी दी गई। यह निर्णय बिहार सरकार की उस योजना का हिस्सा है, जिसमें 12 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया गया था।

अब तक 9 लाख लोगों को नौकरी दी जा चुकी है, और यह नई भर्ती उस लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में एक और कदम है। इन पदों में सबसे ज्यादा संख्या स्वास्थ्य विभाग की है, जहां 20,016 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा शिक्षा, कृषि, और अन्य विभागों में भी बंपर भर्तियां होंगी। यह कदम 2025 विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में रोजगार बढ़ाने की सरकार की कोशिश को दिखाता है।

Upcoming Government Jobs in Bihar – विभागवार पदों की संख्या

इन 27,370 नए पदों को अलग-अलग विभागों में बांटा गया है। जो की इस प्रकार से है:-

1. स्वास्थ्य विभाग में भर्तियां – Upcoming Sarkari Naukri in Bihar

  • कुल पद: 20,016
  • क्या होगा फायदा?: अस्पतालों में डॉक्टरों, नर्सों, और स्टाफ की कमी दूर होगी। PHC, CHC, और मेडिकल कॉलेजों में सुविधाएं बढ़ेंगी।
  • पदों का प्रकार: पब्लिक हेल्थ कैडर, हॉस्पिटल मैनेजमेंट कैडर, और अन्य सहायक पद।

2. शिक्षा विभाग में नौकरियां – Upcoming Sarkari Naukri in Bihar

  • नया नियम: बिहार शिक्षा प्रशासनिक कैडर नियम 2025 लागू होगा।
  • कुल पद: करीब 1,339 (शिक्षा विकास अधिकारी और सहायक शिक्षा अधिकारी)।
  • उद्देश्य: स्कूलों की निगरानी और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार।

3. कृषि विभाग में रोजगार – Upcoming Sarkari Naukri in Bihar 2025

  • कुल पद: 2,590
  • काम: क्लर्क और अन्य प्रशासनिक पद, जो किसानों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद करेंगे।

4. अन्य विभागों में अवसर – Upcoming Sarkari Naukri in Bihar

  • उर्दू ट्रांसलेटर: 3,306 पद।
  • BSSC में डेटा एंट्री ऑपरेटर: 35 पद।
  • आयुष हॉस्पिटल, पटना: 36 पद।
  • एक्साइज विभाग: 48 पद (केमिकल लैब के लिए)।

Bihar Govt Jobs 2025 – Upcoming Government Jobs in Bihar

ये 27,370 सरकारी नौकरियां बिहार के लिए कई मायनों में खास हैं। सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि बेरोजगारी में कमी आएगी। स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी, क्योंकि नए पदों से अस्पतालों में स्टाफ बढ़ेगा।

शिक्षा विभाग में निगरानी बढ़ने से स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधरेगा। कृषि विभाग में भर्तियां किसानों को योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाएंगी। साथ ही, यह नीतीश कुमार सरकार की रोजगार नीति को मजबूत करेगा, जो 2025 चुनाव में बड़ा मुद्दा हो सकता है।

Bihar Government Jobs – कैसे करें तैयारी?

अगर आप इन सरकारी नौकरियों का फायदा उठाना चाहते हैं, तो अभी से तैयारी शुरू करें। कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे है जो की इस प्रकार से है:-

  • नोटिफिकेशन की जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम या व्हाट्सएप पर जुड़े रहें अथवा bssc.bihar.gov.in, bpsc.bih.nic.in पर नजर बनाये रखें।
  • जरूरी दस्तावेज – 10वीं, 12वीं मार्कशीट, आधार, और निवास प्रमाण पत्र तैयार रखें।
  • GK, Maths, Reasoning की प्रैक्टिस करें।
  • ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद तुरंत ऑनलाइन आवेदन भरें।
  • हर विभाग की भर्ती प्रक्रिया अलग होगी। जैसे BSSC, BPSC, या BTSC के वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • सही जानकारी के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट हमेशा चेक करते रहना होगा।

निष्कर्ष

बिहार में 27,370 नए पदों पर नियुक्ति का फैसला राज्य के युवाओं के लिए रोजगार की बड़ी सौगात है। अगर आप नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो अभी से मेहनत शुरू करें। BSSC, BPSC, और BTSC की वेबसाइट पर नजर बनायें रखें और सही समय पर ऑनलाइन आवेदन करें।

Whatsapp पर जुड़ेTelegram पर जुड़े
Google NewsWhatsapp Channel
Home PageNaukri News

Exit mobile version