BRABU University ने जारी किया दूरस्थ शिक्षा परीक्षा फॉर्म का विस्तृत शेड्यूल, UG–PG सभी सेमेस्टर के लिए Online Apply शुरू 1 दिसंबर से

Rajan Kumar

Published on: 30 November, 2025

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now


BRABU Distance Education Exam Form Date 2025 : Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University, Muzaffarpur द्वारा आज एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसमें दूरस्थ शिक्षा निदेशालय (Directorate of Distance Education- DDE) के अंतर्गत संचालित विभिन्न कोर्सों में नामांकित छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म की तिथि घोषित की गई है।

माननीय कुलपति महोदय के आदेश पर जारी इस नवीन निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि विश्वविद्यालय के Distance Mode में नामांकित छात्र-छात्राएं 01 दिसंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक अपना Exam Form और Exam Fee ऑनलाइन भर सकेंगे।

 

 

To Get Latest Updates
बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें!

 

यह फॉर्म केवल विश्वविद्यालय के अधिकृत पोर्टल
➡ brabu.ac.inके माध्यम से स्वीकार किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह कदम छात्रों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है

 

 

फॉर्म भरने की तारीख-15 दिन का विशेष मौका

  • शुरुआत : 01 दिसंबर 2025
  • अंतिम तिथि : 15 दिसंबर 2025

इन 15 दिनों के भीतर विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रमों में नामांकित सभी योग्य छात्रों को अनिवार्य रूप से फॉर्म भरना होगा। देर से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा

इसे भी पढ़े-बिहार D.El.Ed एडमिशन के लिए काउंसलिंग शुरू, करे स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस,

 

 

इस आदेश में कई वर्षों के बैच और सेमेस्टर शामिल किए गए हैं, ताकि बैकलॉग, रोक दिए गए, या पूर्व वर्षों में परीक्षा न दे सके छात्रों को राहत मिल सके।

 1. स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रम

यह आदेश उन छात्रों के लिए है जिनके सेमेस्टर लंबे समय से पेंडिंग थे।

शामिल सेमेस्टर:

  • Session 2014–2016-3rd Semester
  • Session 2015–2017- 2nd Semester

ये छात्र अब अपनी सेमेस्टर परीक्षा दे सकेंगे, जो काफी समय से लंबित थी।

 

 2. स्नातकोत्तर विशेष पाठ्यक्रम (MA Education)

Distance Education के अंतर्गत MA Education के भी दो पुराने बैच शामिल किए गए हैं:

  • Session 2014–2016 — 3rd Semester
  • Session 2015–2017 — 2nd Semester

यह उन छात्रों के लिए राहत की बड़ी खबर है जो कई वर्षों से परीक्षा का इंतजार कर रहे थे।

 

स्नातक धाराओं के दो सत्र इस नोटिस में शामिल हैं:

  • Session 2013–2017 — 4th Semester
  • Session 2014–2018 — 3rd Semester

इन सत्रों के कई विद्यार्थी बैकलॉग या पेंडिंग सेमेस्टर के कारण विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे थे।

 

 4. स्नातक (कला एवं वाणिज्य) – BA एवं B.Com

तीन सत्रों को अनुमति दी गई है:

  • Session 2013–2016 — 5th Semester
  • Session 2014–2017 — 4th Semester
  • Session 2015–2018 — 2nd Semester

इन छात्रों के लिए भी अब परीक्षा का रास्ता साफ हो गया है।

 5. व्यावसायिक एवं तकनीकी पाठ्यक्रम

इन कोर्सों में शामिल छात्र आमतौर पर व्यावसायिक क्षेत्र में कार्यरत रहने के कारण परीक्षा तिथि की प्रतीक्षा में रहते हैं। नोटिस में शामिल हैं:

 

6. BBA, BCA, B.Sc IT

  • Session 2013–2016 — 5th Semester
  • Session 2014–2017 — 4th Semester

ये तकनीकी कोर्स Distance Mode में बड़ी संख्या में पढ़े जाते हैं, इसलिए यह निर्णय हज़ारों छात्रों पर प्रभाव डालने वाला है।

 

विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि

  •  छात्रों की सूची,
  •  उनके कोर्स अनुसार विवरण,
  • तथा सटीक परीक्षा शुल्क

18 दिसंबर 2025 तक अधिष्ठाता (Dean Office) के कार्यालय में उपलब्ध करा दिया जाएगा।

इसका मतलब यह है कि छात्र 18 दिसंबर तक यह जान सकेंगे कि उनका शुल्क कितना होगा और उनका नाम सूची में सही है या नहीं।

 

 

  1. आधिकारिक वेबसाइट खोलें — brabu.ac.in
  2. Distance Education / Examination Form लिंक पर जाएं
  3. Registration Number / Enrollment Number डालें
  4. कोर्स और सेमेस्टर सत्यापित करें
  5. अपना विवरण देखें — नाम, पिता का नाम, कोर्स, सत्र
  6. परीक्षा शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें
  7. फॉर्म सबमिट कर PDF डाउनलोड करें
  8. भविष्य के रिकॉर्ड के लिए प्रिंट निकालें

छात्र विशेष ध्यान दें :

यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि हो तो तुरंत विश्वविद्यालय के Distance Education Office से संपर्क करें।

  • कई वर्षों से अटके हुए छात्रों का सेमेस्टर पूरा होगा
  • Distance Mode के छात्रों को परीक्षा देने का अवसर
  • विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रक्रिया नियमित करने की दिशा में बड़ा कदम
  • ऑनलाइन फॉर्म प्रक्रिया से पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी
  • लंबे समय से हो रहे सेशन लेट को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी