HomeNewsSuccess Story: पहले पास किया UPSC...

Success Story: पहले पास किया UPSC फिर आया PCS का रिजल्ट तो बन गए SDM

SHARE

IAS Success Story Arnav Mishra: IIT Jodhpur से इंजीनियरिंग करने के बाद Arnav ने कुछ समय नौकरी भी की। इसके बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने के उद्देश्य से सिविल सेवा परीक्षा देने की तैयारी की।

कहते हैं सब्र का फल मीठा होता है। मेहनत अपना रंग दिखाती है। आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बता रहे हैं। जो अब अफसर बन गए हैं। हम बात कर रहे हैं Arnav Mishra की

________________________
बिहार की सभी लेटेस्ट रोजगार समाचार और स्कॉलरशिप से अपडेटेड रहने के लिए इस ग्रुप में अभी जुड़े. (अगर आप टेलिग्राम नहीं चलाते हैं तो फेसबुक को फॉलो करें, ताकि बिहार की कोई नौकरी नोटिफिकेशन न छूटे)

Whatsapp GroupJoin Now
Follow FacebookJoin & Follow
Telegram GroupJoin Now

अरनव ने UPSC का एग्जाम दिया था इसके अलावा PCS का भी एग्जाम दिया था। यूपीएससी में उनका नाम पहली लिस्ट में नहीं आया लेकिन जब दूसरी लिस्ट आई तो वह IAS अफसर बन गए।

UPSC का रिजल्ट आने के 9 दिन बाद आया PCS का रिजल्ट और इसमें अरनव की 16वीं रैंक आई और एसडीएम बन गए।

IIT Jodhpur से इंजीनियरिंग करने के बाद अरनव ने कुछ समय नौकरी भी की। इसके बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने के उद्देश्य से सिविल सेवा परीक्षा देने की तैयारी की।

भारतीय विदेश सेवा (IFS) की अधिकारी उनकी बड़ी बहन आरुषि मिश्रा उनकी प्रेरणा स्रोत रहीं हैं। अर्णव ने बताया कि कड़ी मेहनत, लगन और परिवार के माहौल की मदद से उन्होंने अपना टारगेट हासिल किया है।

अरनव अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अलावा बड़ी बहन और बहनोई के कुशल मार्गदर्शन, परिवार के सहयोग और शिक्षकों को देते हैं।

गौरतलब है कि इसके पहले अरनव की बड़ी बहन आरुषि मिश्रा ने भी भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय वन सेवा और उत्तर प्रदेश लोक सेवा में भी जिले का नाम रोशन किया था।

आरुषि और उसके पति चर्चित गौड़ भी उत्तर प्रदेश कैडर के IFS Officer हैं। आरुषि ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 में 229 वी Rank हासिल की थी।

________________________
सभी लेटेस्ट Sarkari Naukri अपडेट व अन्य News जानने के लिए इस व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े.

Whatsapp GroupJoin Now

Related Article

Most Popular

Sarkari Naukri

Astrology

Sarkari Yojana

Life Style

error: Copyright © 2022 All Rights Reserved.