HomeLNMULNMU : सवर्ण जयंती के अवसर...

LNMU : सवर्ण जयंती के अवसर पर LNMU में 5 प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन, ये छात्र ऐसे ले सकेंगे भाग

SHARE

LNMU News: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को स्थापित हुए 2022 में 50 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इसी उपलक्ष्य में इस बार विश्वविद्यालय स्थापना दिवस को स्वर्ण जयन्ती समारोह के रूप में मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर रामकृष्ण महाविद्यालय, मधुबनी में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

________________________
अपने कॉलेज के नामांकन/परीक्षा/रिजल्ट की नोटिफिकेशन समय रहते जानने के लिए इस ग्रुप में अभी जुड़े.

Whatsapp GroupJoin
University News on FBFollow
Telegram GroupJoin

NOTE : अगर आप Near News व्हाट्सएप ग्रुप में हैं तो लिंक पर क्लिक कर फेसबुक को फॉलो करें, आपके कॉलेज की महत्वपूर्ण खबर फेसबुक और टेलीग्राम पर मिलेगा.

रामकृष्ण महाविद्यालय, मधुबनी में संचालित सभी पाठ्यक्रमों के विभागाध्यक्षों तथा शिक्षकों से अनुरोध है.

कि इसमें व्यक्तिगत स्तर पर रुचि लेते हुए विद्यार्थियों को इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

प्रतियोगिता के मुख्य बिन्दु निम्नवत हैं

1. निम्नलिखित पाँच प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी

  • वाद-विवाद ( भाषण प्रतियोगिता),
  • निबन्ध लेखन प्रतियोगिता,
  • स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता,
  • चित्रकला प्रतियोगिता,
  • सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

2. दिनांक 22.07.2022 को वाद-विवाद तथा निबन्ध लेखन प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी 21.07.2022 तक अपना पंजीयन करा लें।

3. दिनांक: 23.07.2022 को स्वरचित काव्य पाठ तथा चित्रकला प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी 22.07.2022 तक अपना पंजीयन करा लें।

4. दिनांक 25.07.2022 को लिखित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी 23.07.2022 तक अपना पंजीयन करा लें।

5. भाग लेनेवाले विद्यार्थियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय को पुरस्कृत किया जायेगा तथा सभी सहभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र दिया जायेगा।

प्रतियोगिता सम्बन्धी अन्य जानकारियों, नियमावली तथा पंजीयन के लिए सम्पर्क करें

डॉ. राहुल मनहर, दर्शनशास्त्र विभाग, रामकृष्ण कॉलेज, मो. 9431325257

डॉ. दीपक त्रिपाठी, हिन्दी विभाग, रामकृष्ण कॉलेज, मो. 9415142314

Related Article

Most Popular

Sarkari Naukri

Astrology

Sarkari Yojana

Life Style

error: Copyright © 2022 All Rights Reserved.