Women Job Alert: बिहार में जल्दी ही 30 हजार Female Coordinator की बहाली होने जा रही है.
बिहार सरकार और केंद्र की महिलाओं के Security, Education, और उनके Economic development के लिय चलाई जा रही योजनाओं को पंचायत स्तर तक पहुंचाने के लिए 30 हजार महिला कोऑर्डिनेटर की बहाली होने वाली है।
________________________
बिहार की सभी लेटेस्ट रोजगार समाचार और स्कॉलरशिप से अपडेटेड रहने के लिए इस ग्रुप में अभी जुड़े. (अगर आप टेलिग्राम नहीं चलाते हैं तो फेसबुक को फॉलो करें, ताकि बिहार की कोई नौकरी नोटिफिकेशन न छूटे)
Whatsapp Group | Join Now |
Follow Facebook | Join & Follow |
Telegram Group | Join Now |
बिहार के Social Welfare Department ने इसका पूरा प्रस्ताव तैयार कर लिया है और इस प्रस्ताव को जल्द कैबिनेट बैठक में भेजा जाएगा।
कैबिनेट की बैठक के बाद जैसे ही मंजूरी मिलती है उसके बाद बहाली की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।
हालांकि, अभी तक पूरा प्रस्ताव सामने नहीं आ पाया है, लेकिन जानकारी के मुताबिक Matric या Inter Pass महिलाओं को इसमें नियुक्त किया जा सकता है।
सभी Coordinator संविदा के आधार पर नियुक्त की जाएंगी और इन महिला कोऑर्डिटनेटरों को मानदेय भी दिया जाएगा।
जाहिर है यह काम की तलाश कर रही महिलाओं के लिये बड़ी खुशखबरी की बात है।
पंचायत स्तर पर नियुक्त होंगी महिलाएं:
कोऑर्डिनेटर के पद पर नियुक्त होने वाली सभी महिलाओं को पंचायत स्तर पर नियुक्त किया जाएगा, जिस प्रकार टोला सेवक काम करते हैं उसी तर्ज पर महिला कोऑर्डिनेटर भी काम करेंगी।
सभी नियुक्त की गई महिलाएं पंचायतों में जाकर गांव की महिलाओं को चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी देंगी और साथ ही मदद पहुंचाएंगी।
महिला कोऑर्डिनेटर का यह होगा कामः
पूरे बिहार में 30 हजार महिला कोऑर्डिनेटर महिलाओं को Judicial Process Including Education Promotion, Economic Upgradation में भी सहयोग करेगी।
गांव में बाल विवाह को रोकना हो, महिलाओं को शिक्षा दिलवानी हो, स्कूल नहीं जाने पर लड़कियों के माता पिता से मिलकर काउंसिलिंग कर स्कूल पहुंचाने का भी काम महिला कोऑर्डिनेटर ही करेंगी।
मिली जानकारी के अनुसार, जो महिला कोऑर्डिनेटर होंगी वो उत्पीड़न का शिकार होने वाली महिलाओं को Judicial Process में भी सहयोग करेंगी।
साथ ही राशन कार्ड बनाने, आधार, बैंक अकाउंट खुलवाने और आंगनबाड़ी योजनाओं को प्रचार करने में भी मदद करेंगी।