Hindi News Jobs BPSC 70th Notification 2024 : 1929 पदों पर बहाली के लिए BPSC 70th Notification 2024 हुई जारी

BPSC 70th Notification 2024 : 1929 पदों पर बहाली के लिए BPSC 70th Notification 2024 हुई जारी

21 September 2024, 02:24 PM | By SK Jain

BPSC 70th Notification 2024 : बिहार लोक सेवा आयोग ने एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दी है। बीपीएससी द्वारा इस बार कुल 1929 पदों पर भर्ती निकली है। विस्तृत जानकारी के लिए नीचे पढ़ें।

BPSC 70th CCE Notification 2024 : बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से बीपीएससी 70वीं भर्ती नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की बिहार लोक सेवा आयोग ने 17 विभागों में 1929 पदों पर भर्ती के लिए बीपीएससी 70वीं सीसीई 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

जो भी उम्मीदवार नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे थे, वे बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भर्ती नोटिस देख सकते हैं।

कब जारी होगा विस्तृत नोटिफिकेशन

आपको बताते चलें की बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के लिए 17 विभागों से 1929 पदों के लिए अधिसूचना प्राप्त हो गई है। हालांकि अभी दो विभागों से पद आना बाकी है।

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2024 का आधिकारिक नोटिफिकेशन बिहार लोक सेवा आयोग के ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द ही जारी किया जाएगा।

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एक महीने का समय दिया जाएगा।

कब होगी बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा?

बीपीएससी के मुताबिक, बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा 17 नवंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। प्रीलिम्स परीक्षा 150 अंकों की होगी जिसमें मल्टीचॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें एक तिहाई 1/3 की निगेटिव मार्किंग होगी।

किन - किन पदों पर होगी भर्ती

अनुमंडल पदाधिकारी/वरीय उप समाहर्ता : 200 पद
पुलिस उपाधीक्षक (बिहार पुलिस सेवा) : 136 पद
राज्य कर आयुक्त (बिहार वित्त सेवा) : 168 पद
विभिन्न विभाग में : 174 पद
ग्रामीण विकास पदाधिकारी : 393 पद
राजस्व अधिकारी : 287 पद
आपूर्ति निरीक्षक : 233 पद
प्रखण्ड अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण पदाधिकारी : 125 पद
विभिन्न विभाग में : 213 पद