Disadvantages of Sleeping on the Stomach : उल्टा सोना सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। ऐसे सोने से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
सोने की सही आदत शरीर को स्वस्थ रहने में अहम भूमिका निभाती है। कई बार हम गलत Position में सोते हैं, जिसके कारण कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं।
________________________
बिहार की सभी लेटेस्ट रोजगार समाचार और स्कॉलरशिप से अपडेटेड रहने के लिए इस ग्रुप में अभी जुड़े. (अगर आप टेलिग्राम नहीं चलाते हैं तो फेसबुक को फॉलो करें, ताकि बिहार की कोई नौकरी नोटिफिकेशन न छूटे)
Whatsapp Group | Join Now |
Follow Facebook | Join & Follow |
Telegram Group | Join Now |
कुछ लोगों को पेट के बल यानी की उल्टा लेटकर सोने की आदत होती है। ये Sleeping Position शरीर के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं मानी जाती है।
उल्टे होकर सोने से Body Posture सही नहीं रहता और जिस कारण गर्दन, पीठ और कूल्हे में दर्द रह सकता है। कोई व्यक्ति अगर लंबे समय से पीठ के बजाय पेट के बल सोता है, तो उसे कई सारि बिमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।
उल्टा सोने से नींद में भी बाधा उत्पन्न होती रहती है। कई बार उल्टा सोने की आदत की वजह से नींद न पूरी होने की संभावना काफी अधिक बढ़ जाती है। आइए जानते हैं उल्टा सोने की वजह से सेहत को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।
सिर में भारीपन रहना
कई बार उल्टा सोने की आदत की वजह से नींद नहीं पूरी होती, जिस बजह से सिर काफी भारी रहने लगता है। अगर आप तकिया लगाकर उल्टा सोते हैं, तो इससे Blood Circulation भी प्रभावित होता है,
जिस कारण सिर में भारीपन और सिरदर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। लंबे समय तक उल्टे सोने से सिरदर्द की समस्या अधिक बढ़ भी सकती है।
गर्दन में दर्द
उल्टे सोने की आदत की वजह से गर्दन के दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है। उल्टा सोने की वजह से गर्दन भी मुड़ी रहती है, जिस बजह से सिर तक Blood की Dupply प्रभावित होती हैं और गर्दन मे दर्द होता हैं।
कई बार ये दर्द लगातार रहने से Cervical की समस्या की संभावना भी हो सकती है। गर्दन का दर्द कंधों और हाथों तक भी पहुंच जाता है, जिस कारण Normal काम करने में भी समस्याए हो सकती है।
पेट की समस्या
उल्टा सोने की आदत की कारण से पेट से जुड़ी भी कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। लगातार उल्टा सोने की वजह से अपच, कब्ज (Indigestion, Constipation) और पेट में दर्द जैसी समस्याएं बनी रहती हैं।
उल्टा सोने की वजह से पूरी रात पेट पर भार बना रहता है, जो खाना पचाने की प्रक्रिया को प्रभावित करता है। इससे बाद में कब्ज और अपच आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
Skin से जुड़ी परेशानियां
नींद पूरी नहीं होने के कारण Skin बेजान और डल नजर आती है। उल्टा सोने की वजह से Skin को ठीक ढंग से Oxygen का Supply नहीं हो पाता, जिस कारण Skin से जुड़ी परेशानियों होने का Chances बना रहता है।
ऐसे कई बार उल्टा सोने की कारण से नींद में बार-बार खलल पड़ता है और इससे नींद पूरी नहीं हो पाती। इससे Skin पर Pimples Acne और झुर्रियां आदि की समस्या उत्पन्न होने लगती है।
अब कई बार Bed पर मौजूद गंदगी स्किन पर कई Problems का कारण बनती है।
Breast में दर्द
महिलाएं अगर लगातर उल्टा सोती हैं, तो Breast में दर्द हो सकता है। पेट के बल सोने की वजह से Breast पर लगातार दबाव बनता है जिससे उनमें दर्द की शिकायत की संभावना बढ़ सकती है।
Pregnant महिलाओं को भी उल्टा सोने की आदत से भी बचना अति आवश्यक होनी चाहिए। उल्टा सोने की वजह से शिशु की सेहत पर भी नुकसान पड़ सकता है।
उल्टा सोने की आदत शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा करती है। उल्टा सोने की वजह से कमर दर्द, पेट दर्द और Spine में दर्द की संभावना निरतंर बढ़ी रहती है। इस आदत से निपटने के लिए एक आप करवट सोना शुरू कर सकते हैं।
इससे उल्टा सोने की आदत से बचाव होगा। कई बार पेट में कीड़े होने के कारण से व्यक्ति उल्टा सोता है। ऐसी स्थिति में Doctor से अवश्य ही परामर्श लें।