Hindi News Results Bihar Police Constable Result 2024 : ऐसे डाउनलोड करें बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, देखें कट ऑफ व मेरिट लिस्ट

Bihar Police Constable Result 2024 : ऐसे डाउनलोड करें बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, देखें कट ऑफ व मेरिट लिस्ट

22 October 2024, 10:51 AM | By SK Jain

Bihar Police Constable Result 2024 : बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 7 से 28 अगस्त 2024 के बीच हुई थी। वहीं Bihar Police Constable Result अक्तूबर के अंत तक केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। 

Bihar Police Constable Result 2024 : केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा 2024 का रिजल्ट इसी महीने यानी अक्टूबर के अंत तक जारी किया जाएगा।

एक बार जारी Bihar Police Constable Result 2024 जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी होगा। इस पीडीएफ फाइल में उन्हीं अभ्यर्थियों का रोल नंबर होंगे जो इस परीक्षा में पास होंगे।

7 से 28 अगस्त 2024 के बीच हुई थी बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 21,391 के पदों पर बहाली के लिए लिखित परीक्षा 7 से 28 अगस्त 2024 के बीच छह चरणों में हुई थी।

पांच गुणा अभ्यर्थियों का जारी होगा बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 17,87,720 युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था। जिसमें 9,63,563 अभ्यर्थी बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे।

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा कुल पद 21,391 के विज्ञापित रिक्तियों के आरक्षण कोटि वार पांच गुणा अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी किया जाएगा।


Join WhatsApp Group

30 प्रतिशत से कम अंक लाने वाले अभ्यर्थी होंगे फेल

लिखित परीक्षा पास करने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 30% अंक लाना होगा। इससे कम अंक वाले शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए असफल घोषित किया जाएगा।

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा पुलिस कांस्टेबल के 21,391 पदों पर बहाली के लिए सफल अभ्यर्थियों का चयन मेधा सूची के आधार पर किया जाएगा।

अक्टूबर के अंत तक जारी होगा बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट

मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा Bihar Police Constable Result 2024 इसी महीने अक्टूबर के अंत तक कभी भी जारी किया जा सकता है।

बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा दिसंबर में राजधानी पटना के केंद्रों पर ली जाएगी।

Bihar Police Constable Result 2024 Expected Cut Off

सामान्य74-78%
बीसी (पिछड़ा वर्ग)70-75%
ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग)70-75%
ईबीसी (अत्यंत पिछड़ा वर्ग)70-75%
एससी (अनुसूचित जाति)67-70%
एसटी (अनुसूचित जनजाति)56-62%

बिहार पुलिस रिजल्ट लिंक सबसे पहले इस व्हाट्सएप पर मिलेगा :- यहां क्लिक कर जुड़े