Hindi News Weather Bihar Rain Alert : सावधान! आज बिहार में होगी झमाझम बारिश, तीन घंटे रहें सतर्क

Bihar Rain Alert : सावधान! आज बिहार में होगी झमाझम बारिश, तीन घंटे रहें सतर्क

4 October 2024, 12:37 PM | By S.K. Jain

Bihar Rain Alert : मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के भीतर 34 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है, जिसमें राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

 

Bihar Rain Alert : बिहार में फिर से मौसम में बदलाव का संकेत देखने को मिल रहा हैं। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के उठने कारण राज्य के कई जिलों में बारिश की होने की संभावना हैं।

तापमान में हल्की वृद्धि होने की उम्मीद

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की तापमान में हल्की वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे उमस भरी गर्मी रहने की संभावना है अगले तीन घंटों में राज्य के कुछ जिलों में मौसम में तेजी से बदलाव आने की संभावना है।

कई जिलों में हल्की बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी

बिहार मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। 

रिपोर्ट के अनुसार, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, गया, पटना, सारण, सिवान, गोपालगंज सहित अन्य जिलों में भी बारिश होने की संभावना है।

अगले तीन दिनों के भीतर 34 जिलों में बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग द्वारा अगले 72 घंटे के भीतर 34 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिसके कारण राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

गुरुवार को सबसे गर्म जिला रहा गोपालगंज 

बदलते मौसम के कारण अलग अलग जिलों में भी तापमान बढ़ता और घटता दिख रहा है। गुरुवार को सबसे गर्मी जिला गोपालगंज रहा, 

जहां का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कुछ अन्य जिलों में तापमान में हल्की गिरावट देखने के मिली है।