Hindi News Bihar Muzaffarpur Metro Station Name : तैयार हुआ मुजफ्फरपुर मेट्रो मार्ग! दो कॉरिडोर में 20 स्टेशन, जाने स्टेशनों के नाम

Muzaffarpur Metro Station Name : तैयार हुआ मुजफ्फरपुर मेट्रो मार्ग! दो कॉरिडोर में 20 स्टेशन, जाने स्टेशनों के नाम

17 December 2024, 12:44 PM | By Tanisha Mishra

Muzaffarpur Metro Station Name: मुफ्फरपुर में दो मेट्रो कॉरिडोर बनाने में 5359 करोड़ रुपये खर्च होंगे. अगले महीने से डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी. इसमें तीन से चार महीने का समय लगेगा. भूमिगत मेट्रो बनाने की लागत एलिवेटेड लाइन या स्टेशन बनाने की तुलना में तीन गुना बढ़ जाती है.

Muzaffarpur Metro Station Name: बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रस्तावित मेट्रो रेल का रास्ता अंतिम चरण में है. 20.25 किलोमीटर के दो कॉरिडोर में कुल 20 स्टेशन होंगे. हर एक किलोमीटर पर एक स्टेशन होगा. इनमें से आठ स्टेशनों के बीच की दूरी, हालांकि, एक किमी से भी कम है.

आपको बता दें, दादर चौक से बैरिया बस स्टैंड स्टेशन की सबसे छोटी दूरी 840 मीटर होगी, जबकि अहियापुर से जीरोमाइल स्टेशन की सबसे लंबी दूरी 1430 मीटर (करीब डेढ़ किमी) होगी. शनिवार को राइट्स ने जनप्रतिनिधियों को पीपीटी के माध्यम से मेट्रो के अलाइनमेंट और स्टेशन के बारे में अधिक जानकारी दी.

बताया गया है कि, दोनों कॉरिडोर जीरोमाइल से गुजरेंगे. वहीं दोनों कॉरिडोर के लिए दो स्टेशन बनाए जाएंगे. दोनों स्टेशन एक दूसरे से जुड़े होंगे. कॉरिडोर-1 13.85 किमी लंबा होगा. इसमें 13 स्टेशन हरपुर बखरी से रामदयालु के बीच होंगे. इन स्टेशनों में हरपुर बखरी, सिपाहपुर, अहियापुर, जीरोमाइल चौक, चकगाजी, दादर चौक, बैरिया बस स्टैंड,

चांदनी चौक, विष्णुदत्तपुर, भगवानपुर चौक, गोबरसही, खबड़ा और रामदयालुनगर है। वहीं कॉरिडोर-2 में एसकेएमसीएच और मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन के बीच सात स्टेशन होंगे, जो 7.40 किलोमीटर लंबे होंगे. ये स्टेशन शहबाजपुर, जीरोमाइल चौक, शेखपुर, अखाड़ाघाट, कंपनीबाग रोड और रेलवे स्टेशन होंगे.


Join WhatsApp Group

5359 करोड़ रुपए होंगे खर्च

हम आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि, शहर में दो मेट्रो कॉरिडोर बनाने में 5359 करोड़ रुपये खर्च होंगे. अगले महीने से डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी. इसमें तीन से चार महीने का समय लगेगा. भूमिगत मेट्रो बनाने की लागत एलिवेटेड लाइन या स्टेशन बनाने की तुलना में तीन गुना बढ़ जाती है.

कॉरिडोर 1:- हरपुर बखरी से रामदयालुनगर

स्टेशन का नाम    आरंभिक दूरी
हरपुर बखरी          100       00
सिपहपुर              1170     1070
अहियापुर             2340     1170
जीरोमाइल चौक    3770     1430
चकगाजी             4750      980
दादर चौक           5930     1180
बैरिया बस स्टैंड     6770     0840
चांदनी चौक          7720     0950
विशुनदत्तपुर         8760     1040
भगवानपुर चौक    9830      1070
गोबरसही             11000    1170
खबड़ा                 12300    1300
रामदयालुनगर       13400    1100

कॉरिडोर-2:- एसकेएमसीएच से जंक्शन

स्टेशन का नाम        आरंभिक दूरी
एसकेएमसीएच           0150     00
शाहबाजपुर              1500     1350
जीरोमाइल चौक         2500    1000
शेखपुर                    3550     1050
अखाड़ाघाट              4930     1380
कंपनीबाग रोड          5870     940
रेलवे स्टेशन             6900     1030

मेट्रो लाइन एलिवेटेड होगी, स्टेशन 60 मीटर लंबा होगा

बताते चलें कि, मेट्रो लाइन और स्टेशन जमीन से ऊपर होंगे, यानी एलिवेटेड होंगे. प्रत्येक स्टेशन 60 मीटर लंबा और 22.5 मीटर चौड़ा होगा. राइट्स की संयुक्त महाप्रबंधक विशाखा वार्ष्णेय और अन्य अधिकारियों के अनुसार मेट्रो के लिए 15 से 20 मीटर चौड़ी सड़क की जरूरत है, जो डिवाइडर के साथ होगी. यहां सड़क केवल बारह मीटर चौड़ी है. परीक्षण के बाद एलिवेटेड लाइन और स्टेशन का निर्णय हुआ है.

इस तरह ही खबर सबसे पहले पाने के लिए अभी इस ग्रुप में जॉइन हो जाएं - Join Whatsapp Group