Hindi News Business Bank Holidays : दीवाली और छठ पर इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की लिस्ट जारी

Bank Holidays : दीवाली और छठ पर इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की लिस्ट जारी

23 October 2024, 09:01 AM | By SK Jain

Bank Holidays : दिवाली और छठ पर्व के दौरान भी कई जगहों पर बैंक बंद रहेंगे. हर साल की तरह इस साल भी बिहार और यूपी में छठ पूजा बहुत धूमधाम से मनाया जाएगा. तो आइए जानते हैं दिवाली और छठ के चलते किस दिन और कब बैंक बंद रहेंगे.

Bank Holidays : हर साल की तरह इस साल भी भारत में दीवाली (Diwali) का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। 

दीवाली का पर्व के अब कुछ ही दिन बाकी है और यह पर्व देश के बड़े त्योहारों में से एक माना गया है। इसे Public Holiday माना जाता है। 

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की दीवाली पर्व पर ऑफिस, स्कूल, कॉलेज और कई संस्थानों की तरह बैंकों में भी छुट्टियां रहेगी.

बताते चलें की इसके अलावा दीवाली के बाद आने वाला पर्व छठ पर भी कई जगह बैंकों की छुटियाँ घोषित होती हैं है। 

इस साल भी दीवाली और छठ पर्व के चलते बैंकों में छुट्टियां रहेगी. आइये जानते है बैंक में किस दिन छुट्टी रहेगी और कितने दिन की छुट्टी रहेगी.

इस साल कब मनाई जाएगी दिवाली

भारत में इस साल दिवाली का त्यौहार कब मनाया जाएगा, इसे लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. दिवाली हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है.

इस साल अमावस्या 31 अक्टूबर, गुरुवार को दोपहर 3:12 बजे से शुरू होकर 1 नवंबर, शुक्रवार को शाम 5:53 बजे तक रहेगी। 

दिवाली पर सूर्यास्त के बाद दीप जलाने और लक्ष्मी पूजन करने की परंपरा है। हालांकि, अमावस्या 1 नवंबर को शाम 6 बजे से पहले ही समाप्त हो जाएगी। ऐसे में लक्ष्मी पूजन 31 अक्टूबर को किया जाएगा।


Join WhatsApp Group

दिवाली और छठ के दौरान किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक

  • 31 अक्टूबर 2024 : दिवाली (दीपावली) और काली पूजा के चलते अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, हालांकि त्रिपुरा, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, महाराष्ट्र, मेघालय, और जम्मू-कश्मीर में बैंक खुले रहेंगे।
  • 1 नवंबर 2024 : दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) और कन्नड़ राज्योत्सव के चलते त्रिपुरा, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
  • 2 नवंबर 2024 : दिवाली के बाली प्रतिपदा और गोवर्धन पूजा के अवसर पर गुजरात, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, और महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे।
  • 7 नवंबर 2024 : छठ पर्व (शाम का अर्घ्य) के कारण पश्चिम बंगाल, बिहार, और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
  • 8 नवंबर 2024 : छठ (सुबह का अर्घ्य) के चलते बिहार, झारखंड, और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

रविवार और चौथे शनिवार की रहेगी छुट्टी

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की दिवाली से पहले 26 अक्टूबर को महीने का चौथा शनिवार और 27 अक्टूबर को रविवार होने के कारण, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए आप सभी बैंक के काम समय से पहले निपटा लें।