Hindi News Career Begusarai Rojgar Mela 7-14 March 2024 : 7 से 14 मार्च तक बेगूसराय में यहां लग रहा रोजगार मेला

Begusarai Rojgar Mela 7-14 March 2024 : 7 से 14 मार्च तक बेगूसराय में यहां लग रहा रोजगार मेला

Begusarai Rojgar Mela 7 - 14 March 2024 : बिहार में रोजगार की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है. दरसअल, बेगूसराय के अलग - अलग प्रखंडों में 7 मार्च से 14 मार्च 2024 तक रोजगार मेला का आयोजन होगा. इसमें निजी क्षेत्र की SIS India Limited कंपनी शामिल होंगी.

6 September 2024, 05:09 PM | By S.K. Jain

Begusarai Rojgar Mela 7 - 14 March 2024 : बिहार में Matric Pass युवाओं के लिए बेगूसराय जिला नियोजनालय कार्यालय द्वारा आगामी 7 से 14 मार्च तक Begusarai Rojgar Mela 2024 का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बेरोजगार युवाओं को बिहार में नौकरी दी जायेगी। Interview और Documents Verification के आधार पर युवाओं की भर्ती की जाएगी।

Begusarai Job Fair 2024 - हाथों हाथ मिलेगा Joining Letter

रोजगार मेले में कंपनी एसआईएस इंडिया लिमिटेड द्वारा विभिन्न पदों पर चयन किया जाएगा। सबसे अच्छी बात यह है कि Begusarai Job Camp स्थल पर ही युवाओं को रोजगार मिलेगा और उन्हें Joining Letting भी वहीं दे दिया जायेगा।

Begusarai Job Fair 2024 - 1200 पदों पर होगी बहाली

जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने बताया कि इस जॉब फायर में 1200 पदों पर युवाओं का चयन किया जायेगा। इसमें सुरक्षा पर्यवेक्षक के 200 पद, सुरक्षाकर्मी के 500 पद और स्वान दस्ता के 500 पदों पर भर्ती होगी। 

Bihar Rojgar Mela 2024 - Eligibility Criteria & Salary

10वीं पास या फेल उम्मीदवार भी इस जॉब कैंप में ले सकते हैं। उम्मीदवार की आयु सीमा 21 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 17 रुपये से 24 हजार रुपये तक Monthly Salary दिया जाएगा। यह नौकरी सिर्फ पुरुष उम्मीदवारों के लिए है।

Bihar Rojgar Mela Registration Process & Required Documents

इस Begusarai Job Camp में भाग लेने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ncs.gov.in पर Bihar Rojgar Mela Online Registration करा सकते हैं।

इस मेले में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को अपने बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्र, मार्कशीट और दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा।

Begusarai Rojgar Mela 2024 - 7 से 14 तक प्रखंडवार लगेगा जॉब कैंप

आपको बता दें 7 मार्च को सदर प्रखंड मुख्यालय, 9 मार्च को बखरी प्रखंड मुख्यालय, 11 मार्च को गढ़पुरा प्रखंड मुख्यालय, 12 मार्च को बलिया प्रखंड मुख्यालय, 13 मार्च को शाम्हो प्रखंड मुख्यालय और 14 मार्च को साहेबपुर कमाल प्रखंड मुख्यालय में शिविर का आयोजन किया जायेगा.

Bihar Rojgaar Mela 2024 - ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

● सबसे पहले एनसीएस की आधिकारिक वेबसाइट ncs.gov.in पर जाएं।
● इसके बाद होम पेज पर दिए गए रजिस्टर एज़ न्यू यूजर पर क्लिक करें।
● सभी Required Details दर्ज करें और Documents Upload करें।
● अब एक बार क्रॉस चेक करें और Submit करें।

Begusarai Rojgar Mela 2024- Important Links

Bihar Rojgar Mela Registration Link Click Here
Join Sarkari Naukri Bihar Group Click Here