Bihar Ayush Vacancy 2024 : बिहार में आयुष डॉक्टर के 2619 पदों पर भर्ती, ये डिग्री वाले भरें फॉर्म, 32000 सैलरी
Bihar Ayush Vacancy 2024 : राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार ने आयुष डॉक्टर्स की 2619 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 1 दिसंबर से आवेदन शुरू हैं। जिसमें योग्य अभ्यर्थी 21 दिसंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Bihar Ayush Vacancy 2024 : राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, में आयुष चिकित्सक आयुर्वेदिक, होमियोपैथी और यूनानी के रिक्त पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया हैं।
बिहार आयुष भर्ती के लिए आवेदन तिथि
इस भर्ती के लिए 1 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आप सभी अभ्यर्थी 21 दिसंबर तक बिहार एसएचएस के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बिहार आयुष भर्ती के लिए आयु सीमा
इस वैकेंसी में 01 अक्टूबर 2024 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु अनारक्षित (पुरुष) वर्ग की 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष और महिला), अनारक्षित (महिला) की 40 वर्ष, एससी, एसटी (पुरुष और महिला) की 42 वर्ष तक होनी चाहिए।
बिहार आयुष भर्ती 2024 विज्ञापन के अनुसार, इस भर्ती में आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई हैं।
बिहार आयुष भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार किया जाएगा.
बिहार आयुष भर्ती में सैलरी
बिहार स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को सैलरी के रूप में हर महीने 32,000/- रूपये दिया जायेगा।
बिहार आयुष भर्ती में आवेदन फीस
इस भर्ती में जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹500 आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिलाओं को ₹250 आवेदन फीस देना होगा।
बिहार आयुष भर्ती में वैकेंसी डिटेल्स
आपके जानकारी के लिए बताते चलें की बिहार आयुष भर्ती 2024 प्रक्रिया के माध्यम से कुल 2619 पदों पर बहाली की जाएगी।
इसमें आयुष चिकित्सा (आयुर्वेदिक) के लिए 1411 पद, आयुष चिकित्सा (होमियोपैथी) के लिए 706 पद, आयुष चिकित्सा (यूनानी) के लिए 502 पद रखे गए हैं।
बिहार आयुष भर्ती के लिए जरुरी पात्रता
इस भर्ती में आयुष चिकित्सा (आयुर्वेदिक) पद के लिए आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बी.ए.एम.एस. डिग्री होनी चाहिए।
वहीं आयुष चिकित्सा (होमियोपैथी) पद के लिए आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बी.एच.एम.एस. डिग्री होनी चाहिए।
आयुष चिकित्सा (यूनानी) आयुष चिकित्सा (यूनानी) पद के लिए आवेदक के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बी.यू.एम.एस. डिग्री होनी चाहिए।
सभी डिग्री बिहार राज्य आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा परिषद्, बिहार पटना में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए एवं अनिवार्य इन्टर्नशीप प्रशिक्षण प्राप्त होना चाहिए।
इसके अलावा अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी ऑफिशल नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
बिहार आयुष भर्ती में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- इस बहाली के लिए आप सभी युवाओं को नीचे दिए गए लिंक से ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।
- इससे पहले आप सभी आवेदक नीचे दिए गए लिंक से विज्ञापन डाउनलोड कर अच्छे से पढ़ लें।
- इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही सही भरें।
- इसके बाद मांगे सभी कागजात, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर को स्कैन कर अपलोड कर दें।
- इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन पेमेंट कर दें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में आपके द्वारा भरें गए सभी जानकारी को एक बार पुनः चेक कर लें।
- अब आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।
- लास्ट में इसका प्रिंटआउट निकाल कर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
महत्त्वपूर्ण लिंक्स
ऑनलाइन आवेदन लिंक : यहां से करें
ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड : यहां से करें
अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो इस ग्रुप में अभी जुड़ जाएं. समय रहते सभी भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक डाल दिया जाएगा - Join Whatsapp Group