Hindi News Jobs NSC Vacancy 2024 : राष्ट्रीय बीज निगम में विभिन्न पदों नई भर्ती, 10वीं, 12वीं पास करें आवेदन

NSC Vacancy 2024 : राष्ट्रीय बीज निगम में विभिन्न पदों नई भर्ती, 10वीं, 12वीं पास करें आवेदन

29 October 2024, 04:44 PM | By SK Jain

राष्ट्रीय बीज निगम भर्ती 2024 : राष्ट्रीय बीज निगम ट्रेनी भर्ती 2024 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी इस पदों के लिए 30 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

राष्ट्रीय बीज निगम भर्ती 2024 : राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड (एनएससी) ने उप महाप्रबंधक (सतर्कता), सहायक प्रबंधक (सतर्कता), प्रबंधन प्रशिक्षु, वरिष्ठ प्रशिक्षु (सतर्कता) और प्रशिक्षु के सहित कुल 188 रिक्त पदों पर बहाली के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

राष्ट्रीय बीज निगम भर्ती आवेदन तिथि

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू हो गई है. आप सभी अभ्यर्थी 30 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन  कर सकते हैं।

राष्ट्रीय बीज निगम भर्ती आयु सीमा

बताते चलें इस भर्ती में विभिन्न पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 27 से 50 वर्ष तक रखी गई है,

इस भर्ती में आयु की गणना 30 नवंबर 2024 से की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है। 

इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए राष्ट्रीय बीज निगम ट्रेनी भर्ती ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

राष्ट्रीय बीज निगम भर्ती चयन प्रक्रिया

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती में आवेदकों का चयन सीबीटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

राष्ट्रीय बीज निगम भर्ती आवेदन शुल्क

इस वैकेंसी में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹500 आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करना होगा.

जबकि जबकि एससी, एसटी एवं महिला कैटेगरी के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। यानी इस भर्ती के लिए आप फ्री में आवेदन कर सकते हैं।

राष्ट्रीय बीज निगम भर्ती वैकेंसी डिटेल्स

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की राष्ट्रीय बीज निगम ट्रेनी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 188 पदों पर बहाली की जाएगी।


Join WhatsApp Group

राष्ट्रीय बीज निगम भर्ती शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में उप महाप्रबंधक, सहायक प्रबंधक, प्रबंधन प्रशिक्षु और वरिष्ठ प्रशिक्षु पदों के संबधित विषय में एमबीए की डिग्री होना चाहिए।

प्रबंधन प्रशिक्षु पद के लिए एम.एससी.(कृषि) डिग्री की डिग्री होना चाहिए, प्रबंधन प्रशिक्षु पद के लिए संबधित विषय में बीई/बी.टेक. डिग्री जरूरी है।

जबकि, प्रशिक्षु के अलग अलग पदों पर 10वीं पास, 12वीं पास, आईटीआई डिग्री, बी.एससी. (कृषि) और संबधित विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।

इसके अलावा अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

राष्ट्रीय बीज निगम भर्ती आवेदन प्रक्रिया

  • इस नौकरी के लिए आप सभी युवाओं को सबसे पहले राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इससे पहले आप सभी आवेदक नीचे दिए गए लिंक से विज्ञापन डाउनलोड कर अच्छे से पढ़ लें।
  • इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही सही भरें।
  • इसके बाद मांगे सभी कागजात, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर को स्कैन कर अपलोड कर दें।
  • इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन पेमेंट कर दें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में आपके द्वारा भरे गए सभी जानकारी को एक बार पुनः चेक कर लें। 
  • अब आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।
  • लास्ट में इसका प्रिंटआउट निकाल कर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

राष्ट्रीय बीज निगम भर्ती महत्त्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदन : यहां से करें

ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड : यहां से करें