Hindi News Jobs Pashupalan Vibhag Vacancy 2024 : 10वीं पास को पशुपालन विभाग में नौकरी, टोटल पोस्ट 2279, इस तरह होगा चयन

Pashupalan Vibhag Vacancy 2024 : 10वीं पास को पशुपालन विभाग में नौकरी, टोटल पोस्ट 2279, इस तरह होगा चयन

29 September 2024, 11:34 AM | By S.K. Jain

Pashupalan Vibhag Vacancy 2024 : पशुपालन प्रबंधन संस्थान ने 2279 पदों पर भर्ती बहाली के विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से 10 अक्टूबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

 

 

Pashupalan Vibhag Vacancy 2024 : पशुपालन प्रबंधन संस्थान ने पशु चिकित्सा, पशुधन सहायक, और पशु मित्र के कुल 2279 पदों पर बहाली के लिए वेबसाइट पर आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है।

पशुपालन विभाग भर्ती आवेदन तिथि

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 सितंबर 2024 से शुरू हो गई है. आप सभी इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी 10 अक्टूबर 2024 तक Pashupalan Vibhag Vacancy Online Apply  कर सकते हैं।

पशुपालन विभाग भर्ती आयु सीमा

इस भर्ती में पशु चिकित्सा पद के लिए आयु सीमा 25 से 65 वर्ष, पशुधन सहायक के लिए 21 से 45 वर्ष और पशु मित्र पद के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है।

वहीं आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है। अधिक जानकारी के लिए Pashupalan Vibhag Vacancy Notification पढ़ें।

पशुपालन विभाग भर्ती चयन प्रक्रिया

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती में आवेदन करने वाले आप सभी युवाओं का चयन साक्षात्कार और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

पशुपालन विभाग भर्ती सैलरी

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की इस नौकरी में पशु चिकित्सा के पद पर चयन होने पर सैलरी  ₹40000, पशु सहायक के लिए ₹25000 और पशु मित्र के लिए ₹20000 दिया जाएगा।

पशुपालन विभाग भर्ती आवेदन शुल्क

इस भर्ती में पशु चिकित्सा पद के लिए आवेदन शुल्क 900 रुपए, पशुधन सहायक के लिए 850 रुपए और पशु मित्र पद के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए रखा गया है इसमें सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क समान रखा गया है।

पशुपालन विभाग भर्ती वैकेंसी डिटेल्स

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की बिहार Pashupalan Vibhag Vacancy 2024 प्रक्रिया के माध्यम से पशु चिकित्सा के 329 पद पशुधन सहायक के 650 पद और पशु मित्र के 1300 पदों पर बहाली की जाएगी।

पशुपालन विभाग भर्ती शैक्षणिक योग्यता

इसमें पशु चिकित्सा पद के लिए अभ्यर्थियों के पास पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुधन में स्नातक अथवा पशु चिकित्सा विज्ञान में स्नातकोत्तर/ पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन में पीजी की डिग्री होना चाहिए।

पशु मित्र पद के लिए अभ्यर्थियों के पास कौशल प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त, पशु मित्र, गौवंश मित्र, पशु स्वास्थ्य कार्यकर्ता व अन्य समकक्ष न्यूनतम तीन माह का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र होना चाहिए।

जबकि, पशुधन सहायक पद के लिए अभ्यर्थी पशुपालन में 2 वर्ष का डिप्लोमा या समकक्ष होना चाहिए। इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें।

पशुपालन विभाग भर्ती आवेदन प्रक्रिया

  • इस नौकरी के लिए आप सभी युवाओं को सबसे पहले पशुपालन प्रबंधन संस्थान के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इससे पहले आप सभी आवेदक नीचे दिए गए लिंक से विज्ञापन डाउनलोड कर अच्छे से पढ़ लें।
  • इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही सही भरें।
  • इसके बाद मांगे सभी कागजात, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर को स्कैन कर अपलोड कर दें।
  • इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन पेमेंट कर दें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में आपके द्वारा भरे गए सभी जानकारी को एक बार पुनः चेक कर लें। 
  • अब आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।
  • लास्ट में इसका प्रिंटआउट निकाल कर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

पशुपालन विभाग भर्ती महत्त्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदन : यहां से करें

ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड : यहां से करें