BRABU Holiday Calendar 2025 : जाने 2025 में कब कब बिहार विश्वविद्यालय और सभी कॉलेज बंद रहेगा
BRABU Holiday Calender 2025 Download : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय की ओर से साल 2025 का छुट्टी कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इसमें कुल 91 छुट्टियों की पूरी लिस्ट हैं। गर्मी की छुट्टियां 21 मई से 20 जून 2025 तक रहेंगी। यहां पर देखिए पूरा 91 छुट्टी की कैलेंडर लिस्ट।

BRABU Holiday Calender 2025 Download : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए वर्ष 2025 के लिए छुट्टी कैलेंडर जारी कर दिया गया है.
आपके जानकारी के लिए बताते चलें की यह जानकारी बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. अपराजिता कृष्ण ने वर्ष 2025 के लिए छुट्टी कैलेंडर जारी कर दी है।
वर्ष 2025 में 91 दिन बंद रहेंगे यूनिवर्सिटी एवं कॉलेज
बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी की ओर से जारी छुट्टी कैलेंडर के अनुसार, वर्ष 2025 में कुल 91 दिन छुट्टी रहेगी. जो गर्मी की छुट्टी 21 मई से 20 जून 2025 तक यानी 30 दिन की रहेगी.
वहीं अन्य पर्व त्योहारों की छुट्टी 61 दिन की रहेगी. आपके जानकारी के लिए बताते चलें की चाँद दृष्टिगोचर होने के अनुसार मुस्लिम त्योहारों के अवकाश की तिथि में परिवर्तन हो सकता है।
बिहार यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने जारी किया वर्ष 2025 के लिए छुट्टी कैलेंडर
बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. अपराजिता कृष्ण ने कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय से मंजूरी लेकर बीआरएबीयू छुट्टी कैलेंडर 2025 जारी किया है।
क्रमांक | पर्व/अवसर/अवकाश का नाम | अवकाश के दिनों की संख्या | ग्रेगेरियन कैलेन्डर के अनुसार तिथि | सप्ताह के दिन |
---|---|---|---|---|
1. | नव वर्ष | 01 | 01 जनवरी | बुधवार |
2. | गुरु गोविन्द सिंह जयन्ती | 01 | 06 जनवरी | सोमवार |
3. | मकर संक्राति | 01 | 14 जनवरी | मंगलवार |
4. | कर्पूरी ठाकुर जयंती | 01 | 24 जनवरी | शुक्रवार |
5. | गणतंत्र दिवस | 01 | 26 जनवरी | रविवार |
6. | वसंत पंचमी | 01 | 03 फरवरी | सोमवार |
7. | संत रविदास जयन्ती | 01 | 12 फरवरी | बुधवार |
8. | शब-ए-बरात | 01 | 14 फरवरी | शुक्रवार |
9. | महाशिवरात्रि | 01 | 26 फरवरी | बुधवार |
10. | होलिकादहन / होली | 03 | 13 मार्च से 15 मार्च | गुरुवार से शनिवार तक |
11. | बिहार दिवस | 01 | 22 मार्च | शनिवार |
12. | ईद-उल-फितर (ईद) | 02 | 31 मार्च, 01 अप्रैल | सोमवार एवं मंगलवार |
13. | सम्राट अशोक अष्टमी | 01 | 05 अप्रैल | शनिवार |
14. | राम नवमी | 01 | 06 अप्रैल | रविवार |
15. | महावीर जयन्ती | 01 | 10 अप्रैल | गुरुवार |
16. | भीमराव अम्बेडकर जयन्ती | 01 | 14 अप्रैल | सोमवार |
17. | गुड फ्राइडे | 01 | 18 अप्रैल | शुक्रवार |
18. | वीर कुंवर सिंह जयन्ती | 01 | 23 अप्रैल | बुधवार |
19. | मई दिवस / श्रम दिवस | 01 | 01 मई | गुरुवार |
20. | जानकी नवमी | 01 | 06 मई | मंगलवार |
21. | बुद्ध पूर्णिमा | 01 | 12 मई | सोमवार |
22. | ईद-उल- जोहा (बकरीद) | 02 | 7 जून, 8 जून | शनिवार एवं रविवार |
23. | कबीर जयन्ती | 01 | 11 जून | बुधवार |
24. | मुहर्रम | 02 | 06 जुलाई, 07 जुलाई | रविवार एवं सोमवार |
25. | अंतिम श्रावणी सोमवार | 01 | 04 अगस्त | सोमवार |
26. | रक्षाबंधन | 01 | 09 अगस्त | शनिवार |
27. | स्वतंत्रता दिवस / चेहल्लुम | 01 | 15 अगस्त | शुक्रवार |
28. | श्री कृष्ण जन्माष्टमी | 01 | 16 अगस्त | शनिवार |
29. | हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस | 01 | 05 सितम्बर | शुक्रवार |
30. | अनन्त चतुर्दर्शी | 01 | 06 सितम्बर | शनिवार |
31. | विश्वकर्मा पूजा | 01 | 17 सितम्बर | बुधवार |
32. | दुर्गा पूजा कलश स्थापना | 01 | 22 सितम्बर | सोमवार |
33. | दुर्गा पूजा / महात्मा गाँधी जयन्ती | 05 | 29 सितम्बर से 03 अक्टूबर | सोमवार से शुक्रवार |
34. | जय प्रकाश नारायण जयन्ती | 01 | 11 अक्टूबर | शनिवार |
35. | श्रीकृष्ण सिंह जयन्ती / दीपावली / चित्रगुप्त पूजा / भाई दूज / छठ पूजा | 09 | 20 अक्टूबर से 28 अक्टूबर | सोमवार से मंगलवार |
36. | गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा | 01 | 05 नवम्बर | बुधवार |
37. | डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जयन्ती | 01 | 03 दिसम्बर | बुधवार |
38. | क्रिसमस अवकाश / गुरू गोविन्द सिंह जयन्ती | 07 | 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर | गुरुवार से बुधवार तक |
अवकाश के कुल दिनों की संख्या | 61 | |||
ग्रीष्मावकाश (केवल शिक्षकों के लिए | 30 | 21 मई से 20 जून तक | ||
कुल अवकाश के दिन (रविवार सहित) | 91 | |||
अवकाश में रविवार की संख्या | 10 | |||
रविवार छोड़कर अवकाश के कुल दिनों की संख्याः | 81 |
बीआरएबीयू से संबंधित न्यूज़ को सबसे पहले पाने के लिए अभी इस व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ जाये - Join Whatsapp Group