Hindi News Technology Google Wallet : आयुष्मान कार्ड को गूगल वॉलेट से करना होगा लिंक, इस तरह कर सकेंगे सत्यापन

Google Wallet : आयुष्मान कार्ड को गूगल वॉलेट से करना होगा लिंक, इस तरह कर सकेंगे सत्यापन

5 October 2024, 01:22 PM | By S.K. Jain

Google Wallet : केंद्र की मोदी सरकार ने भारत के गरीब लोगों को फ्री स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के लिए आयुष्मान भारत योजना लागू की हुई है. अब इस योजना में बड़ा अपडेट आया है. अब जल्द ही आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड को गूगल वॉलेट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

 

 

Google Wallet Link Ayushman Bharat Health Card : देश के करोड़ों लोगों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. 

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से Ayushman Bharat Health Card को लेकर एक बिग अपडेट सामने आया है.

बता दें केंद्र सरकार आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड को गूगल वॉलेट से लिंक करने की तैयारी में रही हैं। इससे लोगों को काफी फायदा मिलने वाली हैं।

इसका साफ मतलब है कि अब जल्द ही लोगों को आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड को गूगल वॉलेट पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

तो आइए जानते हैं गूगल वॉलेट में आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड कब से उपलब्ध होंगे और इससे आपको क्या क्या फायदा मिलने वाला है?

2025 से गूगल वॉलेट पर मिलेगा आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड

आपको जानकारी के लिए बताते चलें की Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana का लाभ उठाने के लिए लोगों को हेल्थ कार्ड बनवाया जा रहा है।

गूगल द्वारा बहुत जल्द ही आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड लोगों को गूगल वॉलेट पर उपलब्ध करवाया जाएगा. इसकी जानकारी गूगल ने अपनी एक ब्लॉग पोस्ट में दी है। 

इस तरह कर सकेंगे सत्यापन

  • आयुष्मान कार्ड को गूगल वॉलेट से लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको बायोमैट्रिक से सत्यापित करना होगा। 
  • इसके अलावा आप चाहें तो पिन या पासवर्ड का भी यूज कर सकते हैं। 
  • आयुष्मान भारत की वेबसाइट या ऐप के जरिए यूजर कार्ड जेनरेट कर सकते हैं। 
  • इसके लिए अपना नाम, जन्मतिथि सहित अन्य सभी डिटेल्स को डालना होगा।

गूगल वॉलेट पर आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड उपलब्ध होने से ये होगा फायदे

  • गूगल के अनुसार, जिन कामों को करने में पहले 6 महीने लगते थे. अब उन्हें दो हफ्ते में पूरा किया जा सकेगा. 
  • Ayushman Bharat ID गूगल वॉलेट पर अपलोड होने से लोग अपने मेडिकल रिकॉर्ड आसानी से देशभर के स्वास्थ्य केंद्रों के साथ शेयर कर सकेंगे.
  • जैसे कि लैब टेस्ट की रिपोर्ट और दवाइयों की पर्चियां इत्यादि।
  • अपनी हेल्थ डिटेल्स को सेफ रखने के लिए यूजर्स अपने फोन को फिंगरप्रिंट, पिन या पासकोड से सिक्योर कर सकेंगे.
  • आयुष्मान भारत आईडी नंबर आपके हेल्थ रिकॉर्ड को संभाल कर रखता है। 
  • गूगल वॉलेट पर आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड अपलोड होने से देश में डिजिटल हेल्थ को बढ़ावा मिलेगा।