Hindi News Bihar Bihar Gyandeep Portal Registration 2025 : फ्री में मिलेगा प्राइवेट स्कूल में पढ़ने का मौका, रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, जाने पूरी डिटेल्स

Bihar Gyandeep Portal Registration 2025 : फ्री में मिलेगा प्राइवेट स्कूल में पढ़ने का मौका, रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, जाने पूरी डिटेल्स

10 January 2025, 03:18 PM | By SK Jain

Bihar Gyandeep Portal Registration 2025 : बिहार ज्ञानदीप पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाले राज्य के सभी गरीब बच्चों को प्राइवेट स्कूल में फ्री पढ़ने का मौका दिया जाएगा.

Bihar Gyandeep Portal Registration 2025 :  बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने ज्ञानदीप पोर्टल पर आरटीई एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी हैं।

आज हम आपको अपने इस लेख में बिहार ज्ञानदीप आरटीई पोर्टल एडमिशन के लिए पात्रता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया के बारे में नीचे विस्तार से बताने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें…

प्राइवेट स्कूल में फ्री पढ़ने का मौका : Bihar Gyandeep Portal Registration 2025

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की बिहार ज्ञानदीप पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाले राज्य के सभी गरीब बच्चों को प्राइवेट स्कूल में फ्री पढ़ने का मौका दिया जाएगा.

महत्वपूर्ण तिथियां : Bihar Gyandeep Portal Registration 2025 Important Dates

सभी गरीब स्टूडेंट्स बिहार सरकार के ज्ञानदीप पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से 26 दिसम्बर 2024 से लेकर 25 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की बिहार सरकार के ज्ञानदीप पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद 15 फरवरी को ऑनलाइन स्कूल आवंटन किया जाएगा। 

उसके बाद चयनित छात्राओं का डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और स्कूल में एडमिशन की प्रक्रिया 16 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक होगी।

रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता : Bihar Gyandeep Portal Registration Eligibility 2025

  • बिहार ज्ञानदीप आरटीई पोर्टल में एडमिशन करने के लिए एससी, एसटी, बीसी, ओबीसी और अल्पसंख्यक के बच्चे जिनके माता पिता की वार्षिक आय 1,00,000 रूपये होनी चाहिए.
  • इसके अलावा सभी जाति और समुदाय के कमजोर वर्ग के बच्चे जिनके माता पिता की वार्षिक आय 2,00,000 रूपये से कम होनी चाहिए।

आयु सीमा : Bihar Gyandeep Portal Registration Age Limit 2025

  • बिहार ज्ञानदीप आरटीई एडमिशन में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने लिए बच्चे की उम्र 6 वर्ष होनी चाहिए।
  • यानी 2 अप्रैल 2017 से 01 अप्रैल 2019 के बीचे बच्चे इसमें एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 
  • वहीं इसमें आयु की गणना 01 अप्रैल 2025 को आधार मानकर की जाएगी।

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज : Bihar Gyandeep Portal Registration Required Documents 2025

ज्ञानदीप एडमिशन में आवेदन करने लिए बच्चों के पास निम्न दस्तावेज होनी चाहिए।

  • जन्म प्रमाण पत्र, 
  • जाति प्रमाण पत्र,
  • आय प्रमाण पत्र,
  • निवास प्रमाण पत्र, 
  • बच्चे और उसके माता पिता के आधार कार्ड, 
  • रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो, 
  • मोबाइल नंबर आदि,

चयन प्रक्रिया : Bihar Gyandeep Portal Registration Selection Process 2025

आपको बताते चलें की बिहार ज्ञानदीप आरटीई पोर्टल में एडमिशन करने के लिए विद्यालय चयन की प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से होगी, विकलांग बच्चों के लिए 5% सीटे आरक्षित होगी।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया : Bihar Gyandeep Portal Registration Process 2025

  • सबसे पहले आपको ज्ञानदीप पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।।
  • अब यूजर आईडी डालकर करके रजिस्ट्रड मोबाइल नंबर पर प्राप्त एसएमएस में पासवर्ड दर्ज करने लॉगइन करना होगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म को सही सही भरकर जरूरी दस्तावेज और फोटो को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  • अंत में, आपको सबमिट बटन पर क्लिक करके प्राप्ति रसीद डाउनलोड कर लेना है।

रजिस्ट्रेशन के लिए महत्वपूर्ण लिंक्स : Bihar Gyandeep Portal Registration Important Links 2025

बिहार ज्ञानदीप आरटीई पोर्टल में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन : यहां से करें

बिहार ज्ञानदीप पोर्टल स्कूल सूची डाउनलोड : यहां से करें

बिहार ज्ञानदीप पोर्टल रजिस्ट्रेशन का ऑफिशियल नोटिस डाउनलोड : यहां से करें

बिहार की हर एक छोटी बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए अभी इस व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ जाये - Join Whatsapp Group