Hindi News Sarkari Yojana Bihar Vridha Pension Online Apply 2025 : बिहार में बुजुर्गों को हर महीने मिलेंगे 400 से 500 रुपये पेंशन, आवेदन शुरू

Bihar Vridha Pension Online Apply 2025 : बिहार में बुजुर्गों को हर महीने मिलेंगे 400 से 500 रुपये पेंशन, आवेदन शुरू

21 January 2025, 12:43 PM | By SK Jain

Bihar Vridha Pension Online Apply 2025 : बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लिए बुजुर्ग व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रबंधन सूचना प्रणाली, समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार, के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Vridha Pension Online Apply 2025 : बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग ने वृद्धजनों के लिए एक पेंशन योजना शुरू की है। जिसका नाम मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना है। 

बिहार समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत, 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वृद्ध व्यक्तियों को हर महीने ₹400 पेंशन दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें…

 

योजना का उद्देश्य : Bihar Vridha Pension Online Apply 2025

बताते चलें इस योजना के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रबंधन सूचना प्रणाली, समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार, के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बताते चलें की बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना का प्रमुख लक्ष्य वृद्धजनों को उनके जीवन के इस पड़ाव पर वित्तीय सहारा देना है, 

जिससे वे अपनी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा कर सकें और सम्मानजनक जीवन जीने में सक्षम हों।

योजना के लाभ : Bihar Vridha Pension Online Apply 2025 Benefits

  • इस योजना के तहत 60 से 79 वर्ष के बीच के बुजुर्गों को ₹400 प्रति माह दिया जाएगा।
  • इस योजना के तहत 80 वर्ष या उससे अधिक आवेदक उम्र के बुजुर्गों को ₹500 प्रति माह दिया जाएगा।
  • पेंशन राशि सीधे बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी, इसलिए लाभार्थी के पास एक सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए।


Join WhatsApp Group

योजना के लिए पात्रता : Bihar Vridha Pension Online Apply 2025 Eligibility

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक को बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना का लाभ केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को ही दिया जाएगा।
  • आवेदक को किसी अन्य पेंशन योजना से लाभ नहीं मिल रहा होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक का आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
  • पेंशन राशि सीधे बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी, इसलिए लाभार्थी के पास एक सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए।
  • सरकारी नौकरी से निवृत्त व्यक्ति बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज : Bihar Vridha Pension Online Apply 2025 Required Documents

  • आधार कार्ड,
  • वोटर आईडी कार्ड,
  • आयु प्रमाण पत्र,
  • बैंक खाता विवरण,
  • पासपोर्ट साइज फोटो,

योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया : Bihar Vridha Pension Online Apply Process 2025

  • सबसे पहले आपको सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रबंधन सूचना प्रणाली, समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार पोर्टल पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको होमपेज पर उपलब्ध “मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • यदि आप नए यूजर हैं, तो “नया रजिस्ट्रेशन” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको नाम, पता, आधार नंबर, जन्मतिथि, आदि सही सही भरना होगा।
  • सही डिटेल्स भरने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • सफल रजिस्ट्रेशन के बाद, अपने यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
  • अब आपको “ऑनलाइन आवेदन फॉर्म” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको पर्सनल डिटेल्स, आयु, बैंक खाता विवरण और परिवार की जानकारी सही सही दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज़ को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  • सभी विवरण और अपलोड किए गए दस्तावेज़ों को दोबारा जांच करना होगा।
  • सही पाए जाने पर “आवेदन सबमिट" पर क्लिक करना होगा।
  • आवेदन जमा करने के बाद, आपको एक पावती संख्या मिलेगी।
  • इस पावती संख्या का उपयोग करके आप आवेदन की स्थिति का ट्रैक रख सकते हैं।

योजना के लिए महत्वपूर्ण लिंक्स : Bihar Vridha Pension Online Apply 2025 Important Links

बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन : यहां से करें