Hindi News Sarkari Yojana Bihar Mahila Sahayata Scheme 2025 : इन सभी महिलाओं को मिलेगा 25000 रूपये, जाने पात्रता, आवेदन प्रक्रिया सहित पूरी जानकारी

Bihar Mahila Sahayata Scheme 2025 : इन सभी महिलाओं को मिलेगा 25000 रूपये, जाने पात्रता, आवेदन प्रक्रिया सहित पूरी जानकारी

13 January 2025, 03:35 PM | By SK Jain

Bihar Mahila Sahayata Scheme 2025 : बता दें की बिहार महिला सहायता योजना 2025 के अंतर्गत पहले महिलाओं को ₹10,000/- की सहायता राशि दी जाती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर ₹25,000 कर दिया गया है। 

Bihar Mahila Sahayata Scheme 2025 : बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति सुधारने के उद्देश्य से बिहार महिला सहायता योजना 2025 चला रही है। 

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की बिहार महिला सहायता योजना 2025 का लाभ उन महिलाओं को दिया जाएगा, जिन्हें उनके पति ने छोड़ दिया है या जिनका तलाक हो चुका है। 

ये भी पढ़ें…

बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, महिला सहायता योजना 2025 के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है।

बिहार महिला सहायता योजना 2025 का उद्देश्य : Bihar Mahila Sahayata Scheme 2025 Objective

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा, बिहार महिला सहायता योजना 2025 पहली बार वित्तीय वर्ष 2006-07 में शुरू की गई थी। 

बिहार महिला सहायता योजना 2025 का मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यक मुस्लिम तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। 

इस योजना के तहत, राज्य सरकार महिलाओं की मौजूदा आर्थिक समस्याओं को कम करने एवं उन्हें समाज में गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर प्रदान करने की कोशिश करती है।

बिहार महिला सहायता योजना 2025 के लाभ : Benefits of Bihar Mahila Sahayata Yojana 2025

बता दें की बिहार महिला सहायता योजना 2025 के अंतर्गत पहले महिलाओं को ₹10,000/- की सहायता राशि दी जाती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर ₹25,000 कर दिया गया है। 

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की राज्य सरकार द्वारा यह सहायता राशि एक बार की आर्थिक मदद के रूप में दी जाती है, जो सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में भुगतान की जाती है।

बिहार महिला सहायता योजना 2025 के लिए पात्रता : Eligibility for Bihar Mahila Sahayata Yojana 2025

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिला को कानूनी रूप से तलाकशुदा होना चाहिए।
  • महिला को कम से कम दो वर्षों से उनके पति द्वारा छोड़ा गया होना चाहिए।
  • यदि पति शारीरिक रूप से पूरी तरह अपंग हो। उसे भी लाभ दिया जाएगा।
  • महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिला वार्षिक आय 4 लाख रुपये से कम होना चाहिए।
  • बिहार महिला सहायता योजना 2025 के लिए विधवा या मोसमात महिलाएं पात्र नहीं हैं।

बिहार महिला सहायता योजना 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया : Application Process for Bihar Mahila Sahayata Yojana 2025

  • सबसे पहले महिला को अपने जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
  • इसके बाद सभी जरूरी जानकारियों को सही-सही भरनी होगी।
  • अब आवेदन फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेज जैसे पहचान पत्र, तलाक के दस्तावेज, बैंक पासबुक की प्रतिलिपि, आय प्रमाण पत्र, आदि अटैच करना होगा।
  • अंत में, भरा हुआ आवेदन फॉर्म के साथ सभी दस्तावेजों को जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में जमा करनी होगी.

बिहार महिला सहायता योजना 2025 के लिए महत्वपूर्ण लिंक्स : Important Links for Bihar Mahila Sahayata Yojana 2025

ऑफिशियल नोटिस डाउनलोड : यहां से करें